JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, बीजेपी को इस मामले पर देगी सीधी टक्कर
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2475006

JMM Candidates List: कभी भी JMM जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, बीजेपी को इस मामले पर देगी सीधी टक्कर

JMM Candidates First List: झारखंड मुक्ति मोर्च एक से दो दिन में अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकता है. सूत्रों के अनुसार, पहली लिस्ट बनकर तैयार हो गई है. किसी भी वक्त इसका ऐलान किया जा सकता है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा(File Photo)

JMM Candidates List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जेएमएम कभी भी अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर सकता है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद 14 अक्टूबर, दिन सोमवार को सोरेन ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया था. उन्होंन कहा था कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा.

सूत्रों से खबर आ रही है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने कैंडिडेट्स की पहली सूची कभी भी जारी कर सकती है. सूत्रों के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के 16 उम्मीदवारों की सूची करीब तय हो गई है. एक या दो दिन में पहली लिस्ट हो आ सकती है.

यह भी पढ़ें:Jharkhand BJP Candidates List: आज बीजेपी जारी कर सकती है कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, झामुमो के संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची कुछ इस तरह से है. जिसमें बरहेट - हेमन्त सोरेन गांडेय - कल्पना सोरेन गिरिडीह - सोनू सुदिव्य सराईकेला - गणेश महली मझगांव - निरल पूर्ती चाईबासा - दीपक बिरुआ दुमका - बसंत सोरेन गुमला - भूषण तिर्की सिसई - झिगा सुसारण होरो मधुपुर - हफीजुल अंसारी सिमरिया - मनोज चंद्रा चंदनकियारी - उमाकांत रजक नाला - रबिन्द्र नाथ महतो तमाड़ - विकास मुंडा टुंडी - मथुरा महतो डुमरी - बेबी देवी गढ़वा - मिथिलेश ठाकुर भवनाथपुर - अनंत प्रताप देव लातेहार - बैद्यनाथ राम. 

यह भी पढ़ें:Jharkhand BJP Candidates: 6 विधायकों का कटा टिकट, सुदर्शन भगत भी लड़ेंगे चुनाव-सूत्र

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news