Happy Dussehra 2024 Wishes: अधर्म का नाश, धर्म की जीत... विजयादशमी पर इन संदेशों को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2468315

Happy Dussehra 2024 Wishes: अधर्म का नाश, धर्म की जीत... विजयादशमी पर इन संदेशों को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं

दशहरा या विजयादशमी का पर्व शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ मनाया जाता है, जो असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है.

 Dussehra 2024 Wishes
Dussehra 2024 Wishes: दशहरा या विजयादशमी का पर्व शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ मनाया जाता है, जो असत्य, अंहकार, अत्याचार और बुराई पर सत्य, धर्म और अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह पर्व भगवान श्रीराम की विजय का स्मरण कराता है, जिन्होंने अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण का वध किया था और लंका पर विजय हासिल की थी. इस दिन लोग रावण, मेघनाथ और कुम्भकर्ण का पुतला जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं. इस वर्ष दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को मनाया जाएगा. इस अवसर पर आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देने के लिए टॉप-80 संदेशों का उपयोग कर सकते हैं.
 
इन संदेशों को भेजकर अपनों को दें बधाई 
 
इस दशहरा प्रण लेना होगा,
रावण नहीं राम बनकर रहना होगा,
बुराई के खिलाफ आवाज उठाना होगा,
हर बच्ची को आज दुर्गा बनाना होगा.
हैप्पी दशहरा 2024
 

बिना सोचे ना बोलो
बिना सोचे ना करो कोई काम
बिना सोचे रावण ने किया सीता हरण
सोच-विचार के जीते राजा राम
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

 
इससे पहले कि दशहरे का दिन आए
मेरा मैसेज सब तक पहुंच जाए
सभी फोन नेटवर्क जाम हो जाए
दशहरे की विश करना ही आम हो जाए
दशहरे की मेरी ये पोस्ट वायरल हो जाए
 

 हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं.
 
 
अधर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार

 
दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
 
जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

 
बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं
 
आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए,
आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं,
दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको
खुशी भी आपकी मुस्कुराहटों की दीवानी हो जाए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news