ये हैं यूपी की मशहूर बर्ड सेंचुरी, परिंदों के साथ Water Sports के लिए हैं मशहूर
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1550428

ये हैं यूपी की मशहूर बर्ड सेंचुरी, परिंदों के साथ Water Sports के लिए हैं मशहूर

प्रदेश की योगी सरकार सूबे में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास कर रही है. आइए जानते हैं यूपी में प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आप किन बर्ड सेंचुरी की सैर करने जा सकते हैं.

ये हैं यूपी की मशहूर बर्ड सेंचुरी, परिंदों के साथ Water Sports के लिए हैं मशहूर

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में स्थित पक्षी विहारों की सैर करने देश भर से सैलानी यहां पहुंचते हैं. इन बर्ड सेंचुरी में अलग-अलग देशों से पक्षी प्रवास पर आते हैं. आइए जानते हैं प्रदेश की 12 बड़ी बर्ड सेंचुरी की खास बातें.

1. समसपुर पक्षी विहार:  रायबरेली में स्थित इस पक्षी विहार की स्थापना 1987 में हुई. यहां वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसका क्षेत्रफल 8 वर्ग किमी है.

2. लाख बहोशी पक्षी विहार : कन्नौज में लाख और बहोशी दो तालाबों को मिलाकर इस पक्षी विहार की स्थापना 1988 में की गई थी. 80.23 वर्ग किमी इसका क्षेत्रफल है.

3. पटना पक्षी विहार : 1960 में एटा में स्थापित इस पक्षी विहार की सुंदरता बारिश के दिनों में देखते ही बनती है. इससे सटी झील को देखने पर्यटक यहां आते हैं.

4. विजय सागर पक्षी विहार : महोबा में स्थित इस पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई. 2.6 वर्ग किमी में फैला इस पक्षी अभयारण्य है विजय सागर के किनारे स्थित है. विजय सागर एक झील है, जिसे 11वीं शताब्दी में मध्यप्रदेश के विजय पाल चंदेला ने बनवाया था. यह बर्ड सेंचुरी शहर से पांच किमी दूर है और पक्षियों की कई प्रजातियों को अपनी ओर आकर्षित करता है. यदि आप तैराकी और वाटर स्पोर्ट्स के शौकीन हैं तो यह आपके लिए अच्छी जगह होगी.

5.पार्वती आरंग पक्षी विहार : गोंडा में स्थित इस पक्षी विहार की स्थापना 1990 में हुई. 10.85 वर्ग किमी में यह फैला है. गोण्डा शहर से इसकी दूरी लगभग 45 किमी है. इस अभयारण्य का नाम इसमें स्थित दो गोखुरझीलों पार्वती और अरगा के नाम पर रखा गया है.

6.सांडी पक्षी विहार : हरदोई जिले में स्थित इस पक्षी विहार को वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन योजना के लिए चयनित किया जा चुका है. 1990 में स्थापित यह बर्ड सेंचुरी
3 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली है.

7.सूर-सरोवर पक्षी विहार : आगरा में स्थित इस पक्षी विहार की स्थापना 1991 में हुई. 4.1 वर्ग किमी में फैली इस बर्ड सेंचुरी को ईको टूरिज्म की विशेष सुविधाओं के लिए जाना जाता है. इसके तहत पक्षी विहार में आपको गेट पर पार्किंग, गोल्फ कार्ट ई-रिक्शा, आधुनिक कैंटीन, टायलेट फैसेलिटी, इंटरप्रिटेशन सेन्टर, झील के किनारे वाटर इंटरप्रिटेशन, पैडल बोट आदि सर्विस मिलती हैं.

8.सुरहाताल पक्षी विहार : बलिया में स्थिति इस पक्षी विहार की स्थापना 1991 में हुई.  34.13 वर्ग किमी में फैली यह बर्ड सेंचुरी  पक्षी महोत्सव के लिए मशहूर है.

9.डा. भीम राव अम्बेडकर पक्षी विहार : प्रतापगढ़ में स्थिति यह पक्षी विहार पक्षियों के हनीमून के लिए प्रसिद्ध है. 2003 में इसकी स्थापना हुई. यह 4.2 वर्ग किमी में फैला है. 

10. समान पक्षी विहार : मैनपुरी जनपद में स्थित है. इसकी स्थापना 1990 में हुई तथा इसका क्षेत्रफल 5.2 वर्ग किमी है.

11. ओखला पक्षी विहार: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में स्थित है. 1990 में स्थापित यह बर्ड सेंचुरी 4 वर्ग किमी में फैली है. दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्र से प्रकृति प्रेमी यहां पहुंचते हैं.

12.बखीरा पक्षी विहार:सन्त कबीर नगर में स्थित है. 1990 में इसकी स्थापना हुई. 

WATCH: खुलासा: ...तो इस वजह से लखनऊ की अलाया इमारत गिरी थी

Trending news