एंट्रेस एग्जाम हो या नौकरी के लिए इंटरव्यू देना हो, हर जगह जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे ही जाते हैं. यहां कुछ ऐसे ही सवाल दिए गए हैं, जो आपकी नॉलेज बढ़ाएंगे.
भगत सिंह के साथ किस-किस को फांसी हुई थी?
जवाब- राजगुरु और सुखदेव को.
भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?
जवाब- ओलंपिक में राष्ट्रीय टीम की शुरुआती सफलता ने हॉकी को यह दर्जा दिया. हालांकि, ये भारत का आधिकारिक राष्ट्रीय खेल नहीं है.
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
जवाब- एशिया महाद्वीप
विश्व की छत के नाम से प्रसिद्ध जगह?
जवाब- तिब्बत, विश्व की छत के नाम से जाना जाता है.
विश्व के महासागरों के नाम बताइए?
जवाब- अटलांटिक, प्रशांत, हिंद, आर्कटिक और दक्षिणी (अंटार्कटिक) महासागर.
समद्विबाहु त्रिभुज क्या है?
जवाब- ऐसा त्रिभुज, जिसमें दो भुजाओं की लंबाई समान हो या दो भुजाएं बराबर हों.
धरती पर सबसे लंबी नदी कौन सी है?
जवाब- दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है.
i और j पर लगे डॉट को क्या कहते हैं?
जवाब- जानकारों के मुताबिक i और j पर लगे डॉट को टाइटल कहते हैं, जो लैटिन शब्द Titulus से बना है, जिसका मतलब Inscription या Tittle होता है.