मनोकामना पूर्ति के लिए 1 दिन में कितनी बार गायत्री मंत्र पढ़ना चाहिए?
Shraddha Jain
Mar 14, 2024
महामंत्र
वेदों में मिले वर्णन के अनुसार गायत्री मंत्र ऐसा महामंत्र है जिसका रोजाना जाप करने से व्यक्ति की सभी भौतिक और आध्यात्मिक मनोकामना पूरी हो सकती हैं.
गायत्री मंत्र जाप
जीवन में सफलता, समृद्धि, सिद्धि, सुख प्राप्ति के लिए गायत्री मंत्र जाप को अचूक उपाय माना गया है.
गायत्री मंत्र
'ॐ भूर्भुवः स्वःतत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्.'
मनोकामना पूर्ति
अब सवाल यह है कि कितने दिन तक और एक दिन में कितनी बार गायत्री मंत्र का जाप करने से मनोकामना पूरी होती है.
मंत्र जाप
धर्म-शास्त्रों के अनुसार गायत्री मंत्र का रोजाना कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. तभी इसका फल मिलता है.
सही समय
गायत्री मंत्र जाप करने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय से पहले का होता है. इसके लिए सुबह तड़के उठकर स्नान करें और साफ जगह पर आसान पर बैठकर 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें.
सूर्य को अर्घ्य
इसके बाद सूर्योदय होते ही सूर्य को अर्घ्य दें. तांब के पात्र में जल में कुमकुम मिलाकर 11 बार गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें.
पूरी होगी इच्छा
गायत्री मंत्र का यह उपाय करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होने लगती है. जीवन में समृद्धता, सुख बढ़ता है. वहीं व्यक्ति का आत्मविश्वास और तेज भी बढ़ता है.
यदि अलसुबह 108 बार गायत्री मंत्र का जाप नहीं कर पाएं तो दिन के किसी अन्य समय में भी जाप कर सकते हैं. गायत्री मंत्र का जाप आपको कई फायदे देगा.