Rashifal 16 January: सिंह के बढ़ेंगे खर्चे, जानिए कैसा रहेगा कन्या, तुला और वृश्चिक का दिन

Horoscope 16 January 2023: तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार निश्चित है. प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने का उत्तम अवसर मिलेगा. दफ्तर में आज आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे. कोई अपना आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 16, 2023, 07:04 AM IST
  • सिह: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी.
  • तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
Rashifal 16 January: सिंह के बढ़ेंगे खर्चे, जानिए कैसा रहेगा कन्या, तुला और वृश्चिक का दिन

नई दिल्लीः Horoscope 16 January 2023 तुला राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में आज सुधार निश्चित है. प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने का उत्तम अवसर मिलेगा. दफ्तर में आज आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे. कोई अपना आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. 

सिंह
आज आपको किसी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. दोस्तों का साथ मिलेगा. आज आपको दिल से ज़्यादा दिमाग से सोचने की जरूरत है. 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम और सफेद
उपाय : साधु-संतों को काली किनारी वाली सफेद धोती दान करें.

कन्या
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्नति निश्चित है. अपने खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें. आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कोई खास चीज खरीद सकता है.
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा और फिरोजा
उपाय : आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए हरी घास पर नंगे पैर चलें.

तुला
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है. प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों के साथ अपने संबंध सुधारने का उत्तम अवसर मिलेगा. दफ्तर में आज आपको अच्छे नतीजे नहीं मिलेंगे. कोई अपना आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है. 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : क्रीम और सफेद
उपाय: व्यापार में सफलता के लिए बरगद के पेड़ पर मीठे दूध का जल चढ़ाएं।

वृश्चिक
आज से ही अपने धन को निवेश और बचत करने पर विचार करें. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपके लिए नुकसानदायक होगा.आपके प्रेम संबंधों में आज खटास आएगी. 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल और मैरून
उपाय : आर्थिक वृद्धि के लिए किन्नरों के प्रति कभी भी बुरा बर्ताव न करें.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़