PM Modi के मुंह से सुने INS VIKRANT की तारीफ, गिनाई खूबियां

  • Zee Media Bureau
  • Sep 2, 2022, 12:30 PM IST

आईएनएस विक्रांत को भारतीय नौसेना को सौंपते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है. विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है. विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है. ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है. यदि लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियां अनंत हैं- तो भारत का उत्तर विक्रांत है. आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत. आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत.

ट्रेंडिंग विडोज़