Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2472537
photoDetails0hindi

Bihar Sports: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी महिला गौरव यात्रा का शुभारंभ, राजगीर में रचा जाएगा इतिहास

Bihar Sports: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया.

1/8

ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास, खेल के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है. 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से ये ट्रॉफी गौरव यात्रा गुजरेगी.

2/8

विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में आयोजित समारोह में हरी झंडी दिखाकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी (महिला) गौरव यात्रा का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रॉफी का अनावरण किया.

3/8

मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी गौरव यात्रा के बस में साथ जानेवाली एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों को ट्रॉफी सौंपा. इस दौरान मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, खेल मंत्री एवं उपस्थित वरीय पदाधिकारियों को एकलव्य स्पोर्ट्स स्कूल की बच्चियों ने हॉकी स्टिक भेंट कर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने हॉकी गौरव यात्रा के लिये तैयार की गयी बस का मुआयना किया.

4/8

बता दें कि बिहार में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय 'विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024' के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी.

5/8

विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे. भारत 2023 का विजेता है इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है. ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास और खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होनेवाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है.

6/8

जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता 'विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024' की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है.

7/8

जहां-जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंचेगी वहां स्थानीय प्रशासन के सहयोग से ट्रॉफी के स्वागत और सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे ताकि बिहार में पहली बार होने वाली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में सबकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास और महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयास के सकारात्मक परिणाम के रूप में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता 'विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024' की मेजबानी करने का गौरव बिहार को प्राप्त हुआ है.

8/8

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को राजगीर खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय खेल अकादमी और एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड का उद्घाटन किया था और 5 अक्टूबर को विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शुभंकर और लोगो का अनावरण भी किया था.