BJP Star Campaigner List: झारखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं को जिम्मेदारी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2488611

BJP Star Campaigner List: झारखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत 40 नेताओं को जिम्मेदारी

BJP Star Campaigner List: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पीएम मोदी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. जारी लिस्ट के तहत झारखंड में बीजेपी के लिए पीएम मोदी के अलावा 39 और नेता पार्टी के लिए प्रचार करते हुए नजर आएंगे. पीएम मोदी के बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम जे.पी.नड्डा का नाम शामिल किया गया है. इसके अलावा राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं को भी झारखंड में बीजेपी का स्टार प्रचारक बनाया गया है.

झारखंड में बीजेपी के स्टार प्रचारक

1. नरेंद्र मोदी

2. जे.पी.नड्डा

3. राजनाथ सिंह

4. अमित शाह

5. नितिन गड़करी

6. शिवराज सिंह चौहान

7. हिमंत बिस्वा सरमा

8. बाबूलाल मरांडी

9. अमर कुमार बाउरी

10. लक्ष्मीकांत बाजपेयी

11. रवीन्द्र कुमार राय

12. धर्मेन्द्र प्रधान

13. योगी आदित्यनाथ

14. डॉ. मोहन यादव

15. स्मृति ईरानी

16. नायब सिंह सैनी

17. मोहन चरण मांझी

18. विष्णु देव साई

19. अर्जुन मुंडा

20. नित्यानंद राय

21. केशव प्रसाद मौर्य

22. सम्राट चौधरी

23. अन्नपूर्णा देवी

24. संजय सेठ

25. नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी

26. कर्मवीर सिंह

27. चंपई सोरेन

28. करिया मुंडा

29. दीपक प्रकाश

30. विद्युत बरन महतो

31. निशिकांत दुबे

32. ढुल्लू महतो

33. सुवेन्दु अधिकारी

34. आदित्य साहू

35. डॉ. प्रदीप वर्मा

36. बालमुकुन्द सहाय

37. . सीता सोरेन

38. रामचन्द्र चन्द्रवंशी

39. मनोज सिंह

40. घूरन राम

ये भी पढ़ें- Bihar News: स्कूल बंद होने के बाद प्रधानाध्यापक और रसोइया बंद कमरे करते थे गंदा काम, पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा

वहीं इस लिस्ट में अगर झारखंड के नेताओं की अगर बात करें तो राज्य के पूर्व सीएम सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सीएम चंपई सोरेन, पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय, नागेंद्र नाथ तिवारी, कर्मवीर सिंह, कडिया मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद ढुल्लू महतो, सीता सोरेन का नाम शामिल है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, रामचंद्र चंद्रवंशी, मनोज सिंह और घूरन राम को भी झारखंड में स्टार प्रचारक बनाया गया है.

इनपुट- तनय खंडेलवाल

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी । झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news