Bihar Politics: 2005 के पहले का बिहार या नया बिहार बनाना चाहते हैं, फैसला आपको करना है: उपेंद्र कुशवाहा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1842842

Bihar Politics: 2005 के पहले का बिहार या नया बिहार बनाना चाहते हैं, फैसला आपको करना है: उपेंद्र कुशवाहा

Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बांका में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया.

(फाइल फोटो)

बांका: Bihar Politics: राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बांका में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन का द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. बांका में सुबह से ही रिमझिम बारिश होने के बाद भी हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह नगर भवन बांका पहुंचे थे. अपने संबोधन में उपेंद्र कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि किस परिस्थिति में नीतीश कुमार ने 2005 से पहले वाला बिहार बनाने के लिए लालटेन पार्टी का साथ ले लिया. उन्होंने अपनी पार्टी को लालू की पार्टी के हाथों गिरवी रख दिया.   

उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा हमेशा शोषित ,पीड़ित,गरीब एवं आम जनों की आवाज उठाने का काम किया. मैंने कभी पद के लिए राजनीति नहीं की, आम जनों की जब भी आवाज दबाने का प्रयास किया हमेशा उपेंद्र कुशवाहा उनके पक्ष में खड़े रहकर जोरदार ढंग से उनकी आवाज को हमेशा उठाने का काम किया. 

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिवशक्ति रखने पर सियासत, कांग्रेस ने उठाया सवाल
  
पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि राजनीति सत्ता के लिए नहीं करते, सेवा के लिए करते हैं. सत्ता की ताकत न्याय दिलाने के लिए होनी चाहिए, सत्ता सुख सुविधा के लिए नहीं होनी चाहिए, ईमानदार कार्यकर्ता वह है जो सत्ता त्यागकर, आम लोगों के सुख-दुख में साथ दे. 
 
पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथों तक ले जाने का कुशवाहा ने आग्रह किया. उन्होंने कहा कि 2005 के पहले का बिहार या नया बिहार बनाना चाहते हैं, फैसला आपको करना है. बिहार में फिर से पुराना मंजर दिखने लगा है. 

उन्होंने कहा कि बिहार का कोई विकल्प है तो राष्ट्रीय लोग जनता दल है, उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने रास्ता बदला जरूर लेकिन लक्ष्य नहीं बदला है. कार्यक्रम की सफल आयोजन को लेकर उन्होंने पार्टी के नेता मिथलेश कुशवाहा एवं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मंटू को भी बधाई दी. कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया.
BIRENDRA KR. SINHA

 

Trending news