August 2023 Bank Holiday List: अगस्त महीने में है छुट्टियों की भरमार, जानें कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1791958

August 2023 Bank Holiday List: अगस्त महीने में है छुट्टियों की भरमार, जानें कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

जुलाई का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद अगस्त महीने की शुरुआत होगी. अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), पारसी नववर्ष (Parsi New Year), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई त्योहार हैं, जिसकी वजह से महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेगा.

August 2023 Bank Holiday List: अगस्त महीने में है छुट्टियों की भरमार, जानें कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in August 2023: जुलाई का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद अगस्त महीने की शुरुआत होगी. अगस्त महीने में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day), पारसी नववर्ष (Parsi New Year), रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) जैसे कई त्योहार हैं, जिसकी वजह से महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेगा. अगर आप अगस्त महीने में बैंक का कोई काम करने का प्लान बना रहे हैं तो उसे जल्दी पूरा कर लें. या फिर बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें.

अगस्त 2023 में कब बंद रहेंगे बैंक (Bank Holidays in August 2023)

6 अगस्त 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश
8 अगस्त 2023- तेन्दोंग ल्हो रम फात, गंगटोक में बैंकों की छुट्टी.
12 अगस्त 2023- दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी.
13 अगस्त 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश
15 अगस्त 2023- स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय अवकाश
16 अगस्त 2023- पारसी नववर्ष, बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.
18 अगस्त 2023-  श्रीमंत शंकरदेव की तिथि, गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
20 अगस्त 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश
26 अगस्त 2023- चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी.
27 अगस्त 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश 
28 अगस्त 2023- पहला ओणम, कोच्चि और त्रिवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 
29 अगस्त 2023- तिरुओणम, कोच्चि एवं त्रिवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.
30 अगस्त 2023- रक्षाबंधन 
31 अगस्त 2023- रक्षाबंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लहबसोल, देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे. 

ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त, सामने आई डेट

बैंक बंद होने पर ऑनलाइन कर सकते हैं जरूरी काम
बैंक बंद होने की वजह से आपको जरूरी काम के लिए इंतजार करना पड़ सकता है, ऐसे में आप यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking)के जरिए अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं. वहीं कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं.  

Trending news