HSSC Result 2024 Out: HSSC ग्रुप सी और डी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक www.hssc.gov.in
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2476829

HSSC Result 2024 Out: HSSC ग्रुप सी और डी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक www.hssc.gov.in

Haryana HSSC Result 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 24,000 पदों के लिए आयोजित ग्रुप सी और डी परीक्षा के नतीजे 17 अक्टूबर 2024 को जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण से पहले इन नतीजों की घोषणा का वादा किया था, जो अब पूरा हो गया है.

HSSC Result 2024 Out: HSSC ग्रुप सी और डी का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक www.hssc.gov.in

HSSC Group C,D Result 2024 PDF: हरियाणा के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब समाप्त हो गया है. एचएसएससी ग्रुप सी और डी परीक्षा के नतीजे (HSSC Group C, D Result) घोषित कर दिए गए हैं. 24,000 खाली पोस्ट के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज 17 अक्टूबर को HSSC Group C और Group D Result 2024 जारी कर दिए हैं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यहां Haryana HSSC Group C D Result 2024 PDF को चेक करने का सीधा लिंक भी दिया गया है.

CM नायब सिंह सैनी ने किया था वादा
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले घोषणा की थी कि 17 अक्टूबर को HSSC ग्रुप सी और डी भर्तियों के परीक्षा परिणाम जारी होंगे. उन्होंने विधायक दल की बैठक में वादा किया था कि वो 24,000 पदों की भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके वादे के अनुसार, आज ग्रुप सी और डी भर्ती के परिणाम जारी हो गए हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा में पहली बार में ही मंत्री बने ये MLA,कोई वकील तो किसी के पास 77 लाख के गहने

यहां देख सकते हैं है रिजल्ट
उम्मीदवार सीधे इस लिंक HSSC Group D Result PDF Download 2024 के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं.

 

HSSC Group D Result 2024 कैसे देखें?

How to Download HSSC Group D Result 2024: ऐसे करें परिणाम डाउनलोड
-हरियाणा ग्रुप सी और डी भर्ती परीक्षा का परिणाम को उम्मीदवार इन आसान तरीकों के चेक कर सकते हैं:
1. सबसे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं.
2. फिर, Group C D Result का लिंक खोजने के लिए 17 अक्टूबर की तारीख से जारी पीडीएफ में जाएं.
3. रिजल्ट देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
4. अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें.
5. अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
6. भविष्य के लिए इसका पीडीएफ सेव कर लें.

Trending news