2022 किसानों को दे गया नया साल का तौहफा, जीरा पहुंचा तीस हजारी, जानें मंडियों के ताजा भाव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1508176

2022 किसानों को दे गया नया साल का तौहफा, जीरा पहुंचा तीस हजारी, जानें मंडियों के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में साल के आखिरी दो दिनों में से शुक्रवार को जीरा तीस हजारी के करीब पहुंचा है. जिससे  नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जमकर व्यापार हुआ है और किसानों में खुशी की लहर है.

2022 किसानों को दे गया नया साल का तौहफा, जीरा पहुंचा तीस हजारी, जानें मंडियों के ताजा भाव

Nagaur Merta Mandi Bhav: नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में वर्ष 2022 जाते जाते किसानों के लिए खुशी छोड़ता हुआ जा रहा है वहीं आज नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरे के भाव तीस हजार के पार पहुंच गये है. जीरा तीस हजारी बनते ही किसानों में खुशी देखने को मिली.

 वहीं शुक्रवार को जीरे का जम कर व्यापार हुआ है.शुक्रवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 30500 तक पहुंचा तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरा 30550 तक पहुंचा है. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावो की बात करें तो जीरा न्यूनतम 21 हजार और अधिकतम 30 हजार पांच सौ तक बिका है. 

वहीं, मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7725 तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5700 तक बिका है. वहीं आज शुक्रवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 24250 और अधिकतम 30550 तक बिका. 

इसके अलावा मूंग की बात करें तो मूंग अपने न्यूनतम 6200 और अधिकतम 7525 तक बिका. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5470 और अधिकतम 5765 तक बिका है.
नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 

खाघान्न  के नाम न्यूनतम  अधिकतम

मूंग

6000  7725
ग्वार  5000  5700
चना  3800 4550
जीरा 21000 30500
सौंफ  10000  13300

तारामीरा

 4500  5150
रायड़ा   5500   6450
मोठ  5000  6000
 कपास 7900 9400
इसबगोल 11000 15800
तिल 10000 13500
मेथी  4800 5700
ज्वार 3000 4300

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 

खाघान्न के नाम  न्यूनतम अधिकतम
मूंग  6200 7525
ग्वार 5470  5765
चना 4371   4700
जीरा  24250   30550
सौंफ  11000 13000
तारामीरा 5000  5170
रायड़ा 5780 6326
सुआ 7500 8300
कपास  7200 8200
इसबगोल 15000 15800
असालिया   6500  7500
मूंगफली  5500  6200

Reporter: Damodar Inaniya

ये भी पढ़ें..

श्रीगंगानगर में सरहद पर बीएसएफ का विशेष सर्च अभियान, अनूपगढ़ में तस्करी रोकने की कवायद तेज

राजस्थान के सबसे बड़े यूट्यूबर को सांप ने डसा, मौत से लड़ रहा जंग, 22 साल की उम्र में कमाए इतने करोड़

Trending news