Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Lyrics: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे आएंगे, यहां पढ़ें यह पूरा असली भजन
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2072644

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Lyrics: मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे आएंगे, यहां पढ़ें यह पूरा असली भजन

Ram Lalla Bhajan: गीतकार स्व- श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले) का यह भजन राम भक्तों के द्वारा खूब सुना जा रहा है.  इस भजन को यूट्यूब पर अब तक करोड़ों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगातार यह संख्या बढ़ती जा रही है. आगे पढ़ें और गुनगुनाएं इस भजन को....

 

Meri Jhopdi Ke Bhag Aaj Khul Jayenge Lyrics

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही अयोध्या में पुन: विराजमान कर दिया गया है. इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को सालों से इंतजार था. इन दिनों पूरे देश का माहौल राममय है. राम भक्तों के द्वारा यूट्यूब पर श्रीराम के भजनों को खूब सुना जा रहा है. मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे राम आएंगे आएंगे भजन को अब तक सात करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लगातार यह संख्या बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस भजन की तारीफ कर इसे ट्वीट किया है लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता है कि इस गाने के असली रचनाकार कौन हैं और गाने के असली बोल क्या हैं? आगे जानें इस भजन के असली बोल....

भजन
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,
राम आएंगे आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥
राम आएंगे तो,
आंगना सजाऊंगी,
दिप जलाके,
दिवाली मनाऊंगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

राम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊंगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊंगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊंगी,
माखन मिश्री मैं,
राम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
राम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे,
राम आएंगे आएंगे,
राम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
राम आएंगे ॥

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

श्याम झूलेंगे तो,
पालना झुलाऊंगी,
मीठे मीठे मैं,
भजन सुनाऊंगी,
मेरी जिंदगी के,
सारे दुःख मिट जाएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

श्याम आएंगे तो,
आंगना सजाऊंगी,
दिप जलाके,
दिवाली मनाऊंगी,
मेरे जन्मो के सारे,
पाप मिट जाएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

मैं तो रूचि रूचि,
भोग लगाऊंगी,
माखन मिश्री मैं,
श्याम को खिलाऊंगी,
प्यारी प्यारी राधे,
प्यारे श्याम संग आएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

मेरा जनम सफल,
हो जाएगा,
तन झूमेगा और,
मन गीत गाएगा,
श्याम सुन्दर मेरी,
किस्मत चमकाएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

मेरी झोपड़ी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे,
श्याम आएंगे आएंगे,
श्याम आएंगे,
मेरी झोपडी के भाग,
आज खुल जाएंगे,
श्याम आएंगे ॥

गीतकार- स्व- श्याम सुंदर शर्मा (पालम वाले)

Trending news