अथिया-राहुल से लेकर सिद्धार्थ-कियारा तक, 2023 में इन स्टार्स के घर बजेगी शहनाई

Celebs Wedding in 2023: साल 2022 अब जल्द ही खत्म  होने वाला है. साल 2022 में कई स्टार्स ने शादी रचाई है. साल 2023 में कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी रचा सकते हैं. आइए जानते हैं साल 2023 में कौन-से सितारे शादी रचाने वाले हैं. 

1 /6

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अगले साल जनवरी या फरवरी में शादी रचा सकते हैं.   

2 /6

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल भी साल 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अथिया और राहुल इस साल शादी में सात फेरे ले सकते हैं. 

3 /6

बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस्वी और करण साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.   

4 /6

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी और जहीर साल 2023 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. 

5 /6

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साल 2023 में शादी रचा सकती हैं. 

6 /6

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. पिछले काफी समय से मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन और मलाइका जल्द ही शादी करने वाले हैं.