GK Quiz: उस स्थान का नाम बताएं जिसे दुनिया की छत कहा जाता है?
Advertisement
trendingNow11831537

GK Quiz: उस स्थान का नाम बताएं जिसे दुनिया की छत कहा जाता है?

GK Quiz: यहां सामान्य ज्ञान के प्रश्नों और उत्तरों को सरल तरीके से दिए गए हैं, जिसमें विज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल आदि विभिन्न प्रकार के विषय से जुड़े सवाल शामिल हैं. यह बौद्धिक क्षमताओं को विकसित करने में मदद करेगा...

GK Quiz: उस स्थान का नाम बताएं जिसे दुनिया की छत कहा जाता है?

GK Quiz In Hindi: सामान्य ज्ञान शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, यह न ज्ञान बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि दुनिया भर में क्या हो रहा है, इसके बारे में भी जागरूक बनाता है. छोटी उम्र से ही जीके पढ़ते रहने से कम उम्र में बुनियादी ज्ञान प्राप्त करने से बच्चे की सोच और बुद्धि का स्तर बदल जाता है. जीके न सिर्फ सामाजिक जागरूकता पैदा करने में भी मदद करेगा, बल्कि मानसिक विकास भी करता है. 

1. लीप ईयर में फरवरी महीने में कितने दिन होते हैं?
उत्तर. लीप ईयर में फरवरी महीने में 29 दिन होते हैं. 

2. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री कौन है?
उत्तर.  भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी है.

3. भारत का प्रथम नागरिक कौन है?
उत्तर. भारत के राष्ट्रपति को देश का प्रथम नागरिक कहा जाता है.

4. भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
उत्तर. हमारे देश में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

5. एक सहस्राब्दि में कितने वर्ष होते हैं?
उत्तर. 1,000 वर्ष

6. विश्व के महासागरों के नाम बताइये?
उत्तर. अटलांटिक, प्रशांत, भारतीय, आर्कटिक और दक्षिणी (अंटार्कटिक) महासागर

7. विश्व के सबसे घने जंगल का नाम बताएं?
उत्तर. अमेजन के वर्षा - वन

8. समद्विबाहु त्रिभुज क्या है?
उत्तर. एक त्रिभुज जिसकी दो भुजाओं की लंबाई समान हो या दो भुजाएं बराबर हों.

9. उस स्थान का नाम बताएं जिसे विश्व की छत कहा जाता है?
उत्तर. तिब्बत को Roof of World कहा जाता है.

10. सबसे छोटे महाद्वीप का नाम बताएं?
उत्तर. ऑस्ट्रेलिया सबसे छोटा महाद्वीप है.

11. पृथ्वी के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत कौन सा है?
उत्तर- पृथ्वी के लिए ऊर्जा का प्रमुख स्रोत सूर्य है. 

12. वामावर्त दिशा बाएं से है या दाएं से?
उत्तर. बाएं

13. पृथ्वी के निकटतम ग्रह का नाम बताएं?
उत्तर. पृथ्वी के निकटतम बुध ग्रह है. 

Trending news