Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out: 'भईया राजा बजायेगा बजा' का फर्स्ट लुक रिलीज़, यश कुमार के साथ दिखीं गुंजन पंत
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1855074

Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out: 'भईया राजा बजायेगा बजा' का फर्स्ट लुक रिलीज़, यश कुमार के साथ दिखीं गुंजन पंत

Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out: भोजपुरी फिल्म 'भईया राजा बजायेगा बजा' (Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out) में यश कुमार गुंजन पंत के साथ नजर आएंगे. सुजीत वर्मा ने डायरेक्ट किया है. वहीं, शैलेन्द्र सिंह, समीर आफताब और अविनाश रोहरा की तरफ से निर्मित है. 

भोजपुरी फिल्म का पोस्टर रिलीज

Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out: भोजपुरी अभिनेता यश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म 'भईया राजा बजायेगा बजा' (Bhaiya Raja Bajayega Baja First Look Out) का पोस्टर शेयर किया है. यश कुमार ने अभिनय के अलावा कई हिट फिल्में भी बनाई हैं. भोजपुरी अभिनेता कई म्यूजिक वीडियो और भक्ति ट्रैक का हिस्सा रहे हैं.

यश कुमार ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा-शानदार कहानी और जानदार इमोशन के साथ बनी है फिल्म "भईया राजा बजायेगा बाजा"... एक्शन इमोशन और और बेहद ही प्यारी फैमिली ड्रामा से सजी फिल्म के निर्माता हैं शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा. खुशी होती है जब कोई अपने ग्रुप का इंसान आगे बढ़ता है. शैलेंद्र सिंह हमारे प्रोडक्शन हाउस यश कुमार एंटरटेनमेंट के सभी फिल्मों के प्रोडक्शन मैनेजर और कार्यकारी निर्माता रहे हैं. आज वह एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म बनाए हैं, जिसे देखकर वाकई दिल को सुकून मिलता है और खुशी भी होती है कि चलिए हमारे ग्रुप के एक और सदस्य प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है. ईश्वर आपको बहुत बड़ी कामयाबी दें शैलेंद्र बाबू. हर हर महादेव.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yash Kumarr (@yashkumarr12)

ये भी पढ़ें: खुशी दुबे ने 'कावला' पर दिखाए अपने मूव्स, कैप्शन दिया- Longgg Timee, No Dance!

इसके अलावा यश कुमार के पास 'क्रांतिकारी 1924', 'चाची नंबर 1', 'बेटी छठी माई के 2', 'सर्वगुण संपन्न', 'होगी प्यार की जीत', 'दिल लागल दुपट्टा वाली से 2', 'लालू जी की लव स्टोरी', 'एक था जोकर', 'कभी अलविदा ना कहना', 'राघव', 'महमूद मिया की गाय', 'चाची नंबर 1' और 'कुरुक्षेत्र', 'लाखों में एक हमारा' भैया' जैसी कई फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें:Bhojpuri News: आ गया भोजपुरी का असली रंगबाज़, शिल्पी-कल्लू के गाने ने करा दिया बवाल!

बता दें कि भोजपुरी एक्टर यश कुमार को भोजपुरी सिनेमा जगत में यूनिक कॉन्सेप्ट पर काम करने के लिए जाना जाता है. वह फिल्मों को स्क्रिप्ट के अनुसार चयन करते हैं. यश कुमार भोजपुरी के बड़े स्टार में गिने जाते हैं. इनकी फिल्मों को दर्शक बहुत पसंद करते हैं. एक्शन-रोमांस से लेकर कई तरह से किरदार में अपनी एक्टिंग से जान डाल देते हैं.

Trending news