Har Ghar Tiranga: देवघर नगर निगम ने किया 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन, कहा- हर घर लहराना चाहिए तिरंगा
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1300855

Har Ghar Tiranga: देवघर नगर निगम ने किया 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन, कहा- हर घर लहराना चाहिए तिरंगा

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सबसे पहले देवघर नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाया गया और उसके बाद नगर आयुक्त और तमाम अधिकारी और कर्मियों ने देश की शान में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए.

Har Ghar Tiranga: देवघर नगर निगम ने किया 'तिरंगा यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन, कहा- हर घर लहराना चाहिए तिरंगा

देवघर: Har Ghar Tiranga: झारखंड के देवघर नगर निगम के द्वारा आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आज देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. 

देवघर नगर निगम कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा 
इस कार्यक्रम में सबसे पहले देवघर नगर निगम कार्यालय पर तिरंगा लगाया गया और उसके बाद नगर आयुक्त और तमाम अधिकारी और कर्मियों ने देश की शान में 'भारत माता की जय' के नारे लगाए गए. इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और पदयात्रा शुरू की गई. देवघर नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देवघर नगर निगम कार्यालय से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की, जो कि पटेल चौक पहुंची.

'हर घर लहराना चाहिए तिरंगा' 
उसके बाद वहां पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद यह तिरंगा यात्रा टावर चौक पहुंची. जहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने कहा कि नगर निगम कोशिश कर रहा है कि नगर निगम क्षेत्र के सभी घरों पर तिरंगा लहराना चाहिए. इसका असर भी देखा जा रहा है. लोग सुरक्षा से अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे हैं. 

यह भी पढ़े- झारखंड की राज्यपाल रहते हुए राष्ट्रपति ने किया 'नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति' का अध्ययन: पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल

नगर निगम करा रहा लोगों को तिरंगा मुहैया 
वहीं देवघर नगर निगम भी लोगों के लिए तिरंगा मुहैया करा रहा है. इसके अलावा निगम क्षेत्र की जितनी भी सरकारी दुकान और फुटपाथ दुकान है. उन सबके ऊपर तिरंगा लगाया जा रहा है. सभी लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घर पर 13, 14 और 15 अगस्त को तिरंगा जरूर लगाएं. 

(Report- Vikash Raut) 

यह भी पढ़े- Har Ghar Tiranga: डाकघर में नहीं मिल रहा तिरंगा, खाली हाथ लौट रहे रामगढ़वासी

Trending news