Aaj Ka Panchang: आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अक्टूबर की सुबह 3:42 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूबर की रात 12:19 बजे तक चलेगी. नक्षत्र में आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रात 10:08 बजे तक रहेगा, फिर उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की शाम 7:17 बजे तक चलेगा.
Trending Photos
Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2024 मंगलवार का दिन है. हिन्दू पंचांग के अनुसार यह दिन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को है. पंचांग हमें दिन के शुभ और अशुभ समय की जानकारी देता है, जिससे हम अपने जरूरी कार्यों को सही समय पर कर सकते हैं. आचार्य मदन मोहन से आइए जानते हैं आज का विस्तार से पंचांग.
आचार्य मदन मोहन के अनुसार तिथि और नक्षत्र आज शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो 15 अक्टूबर की सुबह 3:42 बजे से शुरू होकर 16 अक्टूबर की रात 12:19 बजे तक चलेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होगी. नक्षत्र की बात करें तो, आज पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र रात 10:08 बजे तक रहेगा. इसके बाद उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की शाम 7:17 बजे तक रहेगा.
इसके अलावा आचार्य ने कहा कि करण और योग आज का पहला करण कौलव रहेगा, जो सुबह 3:42 बजे से दोपहर 2:03 बजे तक रहेगा. इसके बाद तैतिल करण शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की रात 12:19 बजे तक रहेगा. फिर गर करण शुरू होगा, जो सुबह 10:31 बजे तक चलेगा. आज का योग वृद्धि है, जो दोपहर 2:13 बजे तक रहेगा. इसके बाद ध्रुव योग शुरू होगा, जो 16 अक्टूबर की सुबह 10:09 बजे तक चलेगा. साथ ही सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्य आज सुबह 6:27 बजे उदय होगा और शाम 5:57 बजे अस्त होगा. चंद्रमा का उदय आज शाम 4:35 बजे होगा और 16 अक्टूबर की सुबह 4:54 बजे उसका अस्त होगा. चंद्रमा आज कुंभ राशि में रहेगा और शाम 4:49 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा.
साथ ही शुभ और अशुभ मुहूर्त आज का शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:49 बजे से 12:35 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, अमृत काल 2:58 बजे से 4:24 बजे तक है. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:51 बजे से 5:39 बजे तक रहेगा. अशुभ मुहूर्त में राहुकाल दोपहर 3:04 बजे से 4:31 बजे तक रहेगा. यम गण्ड का समय सुबह 9:20 बजे से 10:46 बजे तक है. कुलिक का समय दोपहर 12:12 बजे से 1:38 बजे तक रहेगा. दुर्मुहूर्त का समय सुबह 8:45 बजे से 9:31 बजे तक और रात 10:57 बजे से 11:47 बजे तक रहेगा. वर्ज्य समय सुबह 6:25 बजे से 7:51 बजे तक रहेगा. त्योहार और व्रत आज भौम प्रदोष व्रत है, जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है. इस व्रत का विशेष महत्व होता है.
ये भी पढ़िए- लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देने के बाद पप्पू यादव की पिटाई? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई