Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2638537
photoDetails0hindi

Bihar Weather Today: सुहाने मौसम के बीच पश्चिमी विक्षोभ ने दी दस्तक, बढ़ाई टेंशन! पढ़ें मौसम अपडेट

Bihar Weather Today's Update: पटना: बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. पिछले कई दिनों से राज्य का मौसम सुहावना बना हुआ था, ना बहुत ज्यादा ठंड और न गर्मी, लेकिन बर्फीली इलाकों से आई पश्चिमी विक्षोभ ने राज्य के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट ला दी है. सर्द पछुआ हवा बहने के चलते लोगों को फिर से सर्दी के सितम को झेलना पड़ रहा है. राज्य में पहले के मुकाबले ठंड बढ़ गई है. दिन में आसमान साफ रहता है और तेज धूप निकलती है, लेकिन शाम होते ही ठंड का अहसास होने लगता है. इसके साथ ही सुबह और रात के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिलता है. 

 

कोहरा

1/7
कोहरा

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज और कल राज्य के उत्तरी भाग के जिलों के एक से दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

 

विशेष परिवर्तन

2/7
विशेष परिवर्तन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 

 

न्यूनतम तापमान

3/7
न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. 

 

शुष्क मौसम

4/7
शुष्क मौसम

आज राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा. कहीं भी बारिश होने के आसार की संभावना मौसम विभाग की ओर से नहीं जताया गया है. 

 

राज्य अधिकतम-न्यूनतम तापमान

5/7
राज्य अधिकतम-न्यूनतम तापमान

आज राज्य का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान में 08 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य होने की संभावना है. 

 

तापमान

6/7
तापमान

आज पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज का अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 से 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है. 

 

अधिकतम-न्यूनतम तापमान

7/7
अधिकतम-न्यूनतम तापमान

इसके अलावा राज्य के सभी शेष जिलों का अधिकतम तापमान 22 के 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के मध्य होने के आसार है.