Matiala Delhi MCD Chunav Winner 2022: मटियाला की जनता ने 5 वार्डों पर BJP को दिया मौका, 1 पर AAP का कब्जा
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1468718

Matiala Delhi MCD Chunav Winner 2022: मटियाला की जनता ने 5 वार्डों पर BJP को दिया मौका, 1 पर AAP का कब्जा

Matiala Delhi MCD Chunav Winner 2022: इस बार मटियाला की जनता ने 6 वार्डों में से 5 पर बीजेपी को दिया मौका, तो वहीं एक वार्ड पर आप ने जीत का झंडा लहराया. मगर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP के गुलाब सिंह ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की थी.

मटियाला से AAP के गुलाब सिंह विधायक है, क्यो वो नगर निगम चुनाव में भी परचम लहराएंगे

Matiala Delhi MCD Chunav Winner 2022: दिल्ली में MCD के चुनावों को लेकर काउंटिंग खत्म हो चुकी है और मटियाला के 6 वार्डों में से 5 पर बीजेपी ने जीत हासिल की. इसी के साथ आप ने एक वार्ड पर जीत हासिल की. मटियाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के गुलाब सिंह विधायक हैं. मटियाला के जनसंख्या की बात की जाए तो 50558 SC आबादी के साथ मटियाला की कुल आबादी 421399 है.  

नगर निगम के परिसीमन के बाद 250 वार्ड बनाए गए. इनमें कुल 1349 उम्मीदवार जीत दर्ज करने हेतु चुनावी मैदान में हैं. इस बार 709 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, तो वहीं कुल 640 पुरुष उम्मीदवार हैं. उम्मीदवार का 28.5 फीसदी यानी कुल 384 उम्मीदवार इंडिपेंडेंट हैं. इनमें बहुजन समाज पार्टी से 132 प्रत्याशी चुनावी ताल ठोक रहे हैं.

मटियाला विधानसभा सीट (Matiala Vidhansabha Seat Delhi MCD Election 2022 Result)

पार्टी/वार्ड  द्वारका बी- 120 (म)  द्वारका ए- 121 (स)  मटियाला- 122 (म)  ककरौला- 123 (स)  नंगली सकरावती- 124 (म)    छावला- 125 (स)
AAP  सुधा सिन्हा  कैप्टन शालिनी  रजनीश मटियाला  सुदेश  गहलोत  गीतू शौकीन  जगदीश
BJP  कमलजीत  सहरावत  राम निवास गहलोत  अनुराधा शर्मा  पवन कुमार तोमर  सविता शर्मा   शशि यादव
Congress  सुनीता मलिक  मनोज कुमार गुप्ता  नीलम वत्स   इंद्रावति सिंह  क्रांति झा  सुखबीर सिंह
 BSP  -  मनोज कुमार       -  शिवप्रसाद साह  शशि शर्मा  जगदीश सिंह
Independent  मोनिका मिहलानी

 1. कन्हैया

2.कुमकुम

 1. रिमझिम (NCP)

2. सीमा भाटिया

3. अनुराधा राय

 3. लक्ष्मी

 1. रमेश कुमार सिंह (JDU)

 5 IND उम्मीदवार

 1. सोनी वर्मा (LJP)

 3 IND उम्मीदवार

 3 IND उम्मीदवार

द्वारका-बी- 120 (Dwarka-b ward result)
वर्तमान पार्षद- कमलजीत सेहरावत, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

द्वारका-ए- 121 (Dwarka-a ward result)
वर्तमान पार्षद- माधुरी वार्शनेय, आप (साल 2017 में जीते)

मटियाला- 122 (Matiala ward result)
वर्तमान पार्षद- अशोक शर्मा, निर्दलीय (साल 2017 में जीते)

काकरौला-123 (Kakrola ward result)
वर्तमान पार्षद- राजदत्त, बीजेपी (साल 2017 में जीते)

नांगली सकरावती- 124 (Nangli Sakrawati ward result)

छावला- 125 (Chhawla ward result)
वर्तमान पार्षद- सुमित शोकीन, आप (साल 2017 में जीते)

दिल्ली निगम चुनाव के लिए तमाम पार्टियां अपने-अपने पत्ते खेल रही हैं. भारतीय जनता पार्टी लगातार आम आदमी पार्टी को शासन-प्रशासन के मुद्दे पर तो वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा को दिल्ली में कूड़े के मुद्दे पर घेर रही है. साथ ही आम आदमी पार्टी भाजपा पर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो 4 तारीख को हो थमेगा लेकिन किसको मिलेगा जनता का साथ इसका पता तो 7 दिसम्बर को ही चलेगा. 

Delhi MCD Election 2022 की और खबरों के लिए यहां Tap करें.

 

Trending news