छैंया-छैंया गर्ल मलाइका के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन हुए रोमांटिक, शेयर की यह फोटो
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1928517

छैंया-छैंया गर्ल मलाइका के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन हुए रोमांटिक, शेयर की यह फोटो

Malaika Arora Birthday: अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मालिका को गले लगाया हुआ है. वायरल हो रही तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद कलर लग रहा है. 

छैंया-छैंया गर्ल मलाइका के 50वें बर्थडे पर बॉयफ्रेंड अर्जुन हुए रोमांटिक, शेयर की यह फोटो

Malaika Arora Birthday: बीते 23 अक्टूबर को बॉलीवुड की छैंया-छैंया गर्ल यानी की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपना 50 बर्थडे बड़ी धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया. बॉलीवुड की बदनाम मुन्नी यानी कि मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर उनके फैन के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने उन्हें झोला भर भर कर बधाइयां भेजीं. आए दिन अपनी फिटनेस के चलते लोगों के बीच सुर्खियों में बनी रहने वाली मलाइका अरोड़ा भले ही 50 साल की हो गई हैं लेकिन आज भी वह 25 साल की हसीना को खूबसूरती में टक्कर देती हैं.

ऐसे में उनके बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किस तरह से उन्हें विश किया, इसके बारे में जानने के लिए लोग बेताब हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने उन्हें उनके बर्थडे पर बेहद ही खास तरीके से विश किया. इस दौरान अर्जुन कपूर के तरीके ने मलाइका अरोड़ा के फैंस का दिल जीत लिया. 

यह भी पढ़ें- बीच ड्रेस में बेहद हॉट लगीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, वायरल Video ने मचा दिया तहलका

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर की, जिसमें वह मलाइका अरोड़ा के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मालिका को गले लगाया हुआ है. वायरल हो रही तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद कलर लग रहा है. वहीं, अर्जुन कपूर ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा है. इस प्यारी सी फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए अपने दिल के हर एक कोने की बात लिख डाली है. अर्जुन कपूर ने मलाइका को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी और यह फोटो हमारे लिए है. अर्जुन ने लिखा कि आपकी स्माइल, वह खुशी और रोशनी में, हर सिचुएशन में आपका साथ दूंगा. 

सबने दिया जमकर रिएक्शन
जैसे अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका के लिए या पोस्ट डाली वैसे ही मलाइका अरोड़ा ने भी इस पर रिएक्शन दिया.  एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर बड़े ही रूमानी अंदाज में लव यू लिखकर अपनी फीलिंग्स को जाहिर किया. मलाइका अरोड़ा ने तो अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर रिएक्शन दिया ही लेकिन इसके साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर जमकर अपना रिएक्शन दिया. 

बता दें कि हाल ही में बीते दिनों खबरें आ रही थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है लेकिन मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन कपूर की इस पोस्ट ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है और दोनों अपने रिलेशनशिप में बेहद खुश हैं.

Trending news