चौमूं में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली, नारों से गुंजायमान हुआ आसमान
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1301805

चौमूं में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली, नारों से गुंजायमान हुआ आसमान

हजारों की संख्या में युवा बाइक पर देश की आन बान शान तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए. 

चौमूं में निकली विशाल तिरंगा बाइक रैली, नारों से गुंजायमान हुआ आसमान

Chomu: राजधानी जयपुर में चौमूं शहर में भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई. इस रैली को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला तो युवाओं ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया. 

हजारों की संख्या में युवा बाइक पर देश की आन बान शान तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए. बाइक रैली पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया.  रैली का शुभारंभ राधा स्वामी बाग से हुआ, जो जयपुर रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंची जहां रैली का समापन हुआ.  

रैली के दौरान लगाए गए देश भक्ति के नारों से आसमान भी गुंजायमान हो गया. इस रैली में पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर लोगों ने हिस्सा लिया. साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी रैली में शामिल हुए. कुल मिलाकर चौमूं शहर में देश प्रेम की दीवानगी लोगों के बीच देखी गई. 

जयपुर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें. 

अन्य खबरें 

Video: बीकानेर में हिजाब पहने लड़कियां मदरसे से तिरंगा लेकर निकलीं, बोलीं- मेरी जान तिरंगा है

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि में सिंगल लोगों को आज मिलेगा अपना क्रश, मिथुन अपने सीक्रेट्स किसी से न करें शेयर

 

Trending news