Pope Burial Traditions: वेटिकन सिटी के पोप फ्रांसिस इस समय बहुत गंभीर रूप से बीमार हैं. अभी कुछ ही समय पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह रोम के सेंट मैरी मेजर (Basilica of St. Mary Major) में दफन होना चाहते हैं. इस बयान के बाद लोगों के मन में सवाल है कि उनके पूर्ववर्ती पोप कहां दफनाए गए हैं. अधिकांश पोप सेंट पीटर बेसिलिका में दफन होते आए हैं लेकिन कुछ ने अन्य स्थानों को चुना है.
सेंट पीटर बेसिलिका पोपों के दफनाने का प्रमुख स्थान है माना जाता है कि 265 में से 140 से अधिक पोप यहीं दफन हैं. यह परंपरा इसलिए है क्योंकि यह चर्च संत पीटर की कब्र पर बना हुआ है. जो पहले पोप माने जाते हैं. बीते 400 वर्षों में यह प्रवृत्ति और मजबूत हुई है.
1626 में वर्तमान सेंट पीटर बेसिलिका के निर्माण के बाद से, 31 में से 24 पोप यहीं दफनाए गए हैं. 1799 के बाद से, 16 में से 14 पोप सेंट पीटर में ही दफन हुए हैं. हालांकि कुछ पोपों ने अन्य चर्चों में दफन होने का निर्णय लिया.
पोप फ्रांसिस ने सेंट मैरी मेजर में दफन होने की इच्छा जताई क्योंकि उनका इस चर्च से गहरा भावनात्मक जुड़ाव है, इसी तरह पोप पायस IX ने सेंट लॉरेंस चर्च में दफन होने का फैसला किया था, लेकिन 1878 में उनकी मृत्यु के बाद परिस्थितियां अनुकूल न होने के कारण पहले उन्हें सेंट पीटर में दफनाया गया बाद में 1881 में उन्हें गुप्त रूप से रात में सेंट लॉरेंस चर्च में स्थानांतरित किया गया
इसी तरह पोप लियो XIII ने सेंट जॉन लैटेरन में दफन होने की योजना बनाई थी लेकिन 1903 में उनकी मृत्यु के बाद, सुरक्षा कारणों से पहले उन्हें सेंट पीटर में दफन किया गया. और 21 साल बाद 1924 में उन्हें स्थानांतरित किया गया.
1309 में पोप क्लेमेंट V ने राजनीतिक कारणों से रोम छोड़ दिया और फ्रांस के एविग्नन में पोप का निवास स्थान बना लिया. उनकी मृत्यु के बाद वह फ्रांस के उज़ेस्टे चर्च में दफन किए गए जो रोम से करीब 600 मील दूर है उनके बाद के छह पोप भी फ्रांस में ही दफन हुए लेकिन 1377 में पोप ग्रेगोरी XI के बाद सभी पोप रोम में ही दफन हुए हैं
सेंट मैरी मेजर में दफन पोप सेंट मैरी मेजर चर्च पांचवीं सदी में बनाया गया था और यह मारिया (ईसा मसीह की माता) को समर्पित है. पोप फ्रांसिस 2013 से अब तक 100 से अधिक बार इस चर्च में जा चुके हैं. यदि वह यहीं दफन होते हैं, तो वह 350 वर्षों में पहले पोप होंगे, क्योंकि इससे पहले 1669 में पोप क्लेमेंट IX यहां दफन हुए थे. उनके अलावा पोप होनोरियस III, पोप सिक्सटस V, पोप क्लेमेंट VIII, पोप पॉल V और पोप पायस V भी यहां दफन हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़