Laxmi Pujan: 1 नवंबर को मना रहे दिवाली तो कब करें लक्ष्मी पूजन? जानें सही मुहूर्त

Laxmi Puja Shubh Muhurt: दिवाली पर महालक्ष्मी पूजन का सही मुहूर्त क्या है? ये सवाल हर कोई अपने आसपास लोगों से पूछ रहा है. ऐसे में अगर आप 1 नवंबर को दीपावली मना रहे हैं तो इसके लिए दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अनीष व्यासः 

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Oct 26, 2024, 03:13 PM IST
  • दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त
  • किस वक्त करें लक्ष्मी पूजन
Laxmi Pujan: 1 नवंबर को मना रहे दिवाली तो कब करें लक्ष्मी पूजन? जानें सही मुहूर्त

नई दिल्लीः Diwali Laxmi Puja Shubh Muhurt: दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त कितने बजे से है? ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या 1 नवंबर 2024 को प्रदोष काल में अमावस्या होने से इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी. लक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न और स्थिर नवांश में किया जाना सर्वश्रेष्ठ होता है. इस वर्ष लक्ष्मी पूजन का समय इस प्रकार रहेगा. अमावस्या 1 नवंबर को शाम 6:17 बजे तक रहेगी.

लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 

दिवाकाल का श्रेष्ठ चौघड़िया
चर लाभ अमृत का चौघड़िया: सुबह 6:40 बजे से सुबह 10:47 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक 
शुभ का चौघड़िया: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक
चर का चौघड़िया: शाम 4:17 बजे से शाम 5:40 बजे तक 

रात्रि का श्रेष्ठ चौघड़िया
लाभ का चौघड़िया: रात 8:57 बजे से रात 10:34 बजे तक
शुभ-अमृत-चर का चौघड़िया: आधी रात 12:10 बजे से अंतरात्रि 5:02 बजे तक 

सर्वश्रेष्ठ समय

प्रदोष काल (लग्न) - शाम 05:40 बजे से रात 08:16 बजे तक
इसके अतिरिक्त शाम 6:41 बजे से शाम 06:53 बजे तक (इसमें प्रदोष काल, स्थिर वृष लग्र और कुंभ का नवमांश रहेगा)
वृष काल (लग्न) – शाम 6:31 बजे से रात 8:28 बजे तक
सिंह काल (लग्न) - आधी रात 01:01 बजे से अंतरात्रि 03:17 बजे तक

मीडिया रिपोर्ट्स में भी लक्ष्मी पूजन 1 नवंबर 2024 को करने के बारे में कहा जा रहा है. महालक्ष्मी पूजन शुक्रवार यानी 1 नवंबर को शाम 5.03 बजे से 7.57 बजे के बीच किया जा सकता है. वहीं महालक्ष्मी पूजन का बिल्कुल उचित समय शाम 5.33 बजे से 6.17 बजे के बीच रहेगा.

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Bharat इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.)

यह भी पढ़िएःदिवाली कब है, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? पंडित जी बता रहे दीपावली का असली मुहूर्त

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़