झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, बाबूलाल मरांडी ने दी प्रदर्शन की धमकी
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1644546

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, बाबूलाल मरांडी ने दी प्रदर्शन की धमकी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों का खेल चल रहा है. राज्य में ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जो भ्रष्ट ना हो. अब यह खेल ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है.

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल, बाबूलाल मरांडी ने दी प्रदर्शन की धमकी

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को ट्वीट कर हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. ऐसे में 11 अप्रैल 2023 को झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ सचिवालय घेराव का ऐतिहासिक प्रदर्शन होगा.

सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ होगा प्रदर्शन 
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों का खेल चल रहा है. राज्य में ऐसा कोई भी विभाग नहीं है जो भ्रष्ट ना हो. अब यह खेल ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है. अब झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल 2023 को विशेष रूप से ऐतिहासक प्रदर्शन करने जा रहे हैं. यह प्रदर्शन झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ होगा.

सचिवालय का करेंगे घेराव- मरांडी
मरांडी के अनुसार बता दें कि सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ 11 अप्रैल 2023 को सचिवालय का घेराव किया जाएगा. इस ऐतिहासक प्रदर्शन में गोड्डा से हजारों कार्यकर्त्ता रांची आएंगे. इसके अलावा सांसद निशिकांत दुबे की पहल पर एक विशेष ट्रेन गोड्डा से खुलेगी. उनके अलावा उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से गोड्डा, दुमका और देवघर के साथियों से आग्रह करते हुए प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही है. 

ये भी पढ़िए-  Lok Sabha Election 2024 Jamui Seat: 2009 में अस्तित्व में आई थी जमुई सीट, हमेशा मिली NDA को जीत

Trending news