Seelampur Assembly Election Results 2025 Updates: सीलमपुर में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, सुरेंद्र चौधरी ने रचा नया इतिहास
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2636921

Seelampur Assembly Election Results 2025 Updates: सीलमपुर में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत, सुरेंद्र चौधरी ने रचा नया इतिहास

Seelampur Assembly Election Results 2025 Updates: सीलमपुर सीट पर हमेशा से कड़ा मुकाबला रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली. चुनाव प्रचार के दौरान AAP ने बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मुद्दा बनाया, जिसका असर नतीजों में दिखा. भाजपा ने भी मुस्लिम बहुल इस सीट पर सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई.

 

Seelampur Assembly Election Results 2025 Updates: सीलमपुर सीट पर कौन आगे और कौन पीछे? जानें...

Seelampur Assembly Election Results 2025 Updates: दिल्ली की सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी ने बड़ी जीत दर्ज की है. वे पहली बार विधायक बने हैं, जिससे यह साफ हो गया कि जनता ने AAP की नीतियों और विकास मॉडल पर एक बार फिर भरोसा जताया है.

कौन आगे और कौन पीछे?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अब तक की गिनती के अनुसार आप के उम्मीदवार जुबैर अहमद  ने 79009  वोट मिले. जबकि दूसरे भाजपा उम्मीदवार अनिल गौड 36532  मिले है. 

पिछले चुनाव में किसका था दबदबा?

सीलमपुर सीट पर पिछले चुनाव में 'आप' से अब्दुल रहमान ने जीत दर्ज की थी. इस बार दिल्ली चुनाव 2025 मुकाबला और भी रोचक हो गया है क्योंकि कांग्रेस से अब्दुल रहमान, आप जुबैर चौधरी और भाजपा से अनिल गौड़ के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है.

किसे कितने वोट मिले?

अब तक के आंकड़ों के अनुसार

अनिल गौड़ ( भाजपा )   – 36532 वोट

जुबैर चौधरी ( आप )      – 79009 वोट

अब्दुल रहमान ( कांग्रेस )    – 16551 वोट

 

फाइनल रिजल्ट कब तक?

अंतिम नतीजे शाम 5 तक घोषित किए जाने की संभावना है. घोंडा सीट पर इस बार कितने बदलाव होते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा. सभी अपडेट्स के लिए जुड़े रहें.

सीलमपुर सीट पर विधायकों की सूची

वर्ष चुने गये विधायक का नाम     पार्टी संबद्धता

1993                     चौधरी मतीन अहमद         जनता दल

1998                     चौधरी मतीन अहमद         निर्दलीय

2003                     चौधरी मतीन अहमद         कांग्रेस

2008                     चौधरी मतीन अहमद         कांग्रेस

2013                    चौधरी मतीन अहमद         कांग्रेस

2015                     मोहम्मद इशराक              आप 

2020                     अब्दुल रहमान                 आप

2025                     जुबैर अहमद                 आप

ये भी पढ़िए-  क्या अजय महावर घोंडा सीट पर हासिल करेंगे जीत या होगा आप का कब्जा