छत्तीसगढ़ की इस जनजाति की अनोखी परंपरा, सियार की आवाज पर तय होता है रिश्ता!

Ranjana Kahar
Feb 18, 2025

छत्तीसगढ़ में कई अनोखी परंपराएं हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय की विभिन्न जातियां निवास करती हैं.

सूरजपुर जिले में पंडो जनजाति के लोग रहते हैं, यहां शादी को लेकर अजीबोगरीब परंपराएं हैं.

पंडो जनजाति के लोग आज भी अपनी अनोखी परंपराओं का पालन करते हैं.

यहां बेटी के जन्म पर जश्न मनाया जाता है और यहां बेटी की शादी में दहेज नहीं देना पड़ता.

इस जनजाति में दहेज लड़के के परिवार द्वारा दिया जाता है और उस दहेज को पूरे गांव में बांटा जाता है.

शादी तय होने के बाद लड़के पक्ष का एक सदस्य लड़की के घर रात भर रुकने के लिए आता है और जानवर की आवाज सुनने की कोशिश करता है.

अगर सियार की आवाज सुनाई देती है तो रिश्ता नहीं होगा और अगर आवाज नहीं सुनाई दे तो रिश्ता तय माना जाएगा.

डिस्क्लेमर- यहां दी गई सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार है. ज़ी न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.

VIEW ALL

Read Next Story