Advertisement
trendingPhotos1264885
photoDetails1hindi

लड़कों की इन 6 आदतों को खूब पसंद करती हैं लड़कियां, देखते ही हो जाती हैं फिदा

Which type of boys are liked by a girl: लड़कों और लड़कियों की दोस्ती आज के समय में काफी कॉमन है. लेकिन अधिकतर लड़के इस बात को नहीं जानते कि लड़कियां उनसे बात करते समय काफी सारी चीजें नोटिस करती हैं. कई बार लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को काफी पसंद आती हैं तो कई बार कुछ आदतें बिल्कुल भी पसंद नहीं आतीं. ऐसे में लड़के इस बात को जानने में काफी उत्सुक रहते हैं कि लड़कियों को उनकी कौन सी आदतें पसंद आती हैं? अगर आप भी किसी लड़की को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें.

 

कॉन्फिडेंस

1/6
कॉन्फिडेंस

कॉन्फिडेंस शायद वह नंबर एक चीज है जो लड़कियां लड़कों में ढूंढती हैं. अगर कोई लड़का काफी कॉन्फिडेंट होता है और वह खुद पर विश्वास करता है उन्हें लड़कियां काफी पसंद करती हैं. यह गुण एक लड़के को अधिक आकर्षक बनाता है. एक आत्मविश्वासी लड़के के आसपास रहने से लड़कियों को ऐसा महसूस होता है कि उस पर भरोसा किया जा सकता है. 

वेल ड्रेस्ड लड़के

2/6
वेल ड्रेस्ड लड़के

हालांकि कोई भी लड़की हर बार किसी की ड्रेसिंग सेंस को नोटिस नहीं करती लेकिन कई बार देखा गया है कि लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस से ये अंदाजा भी लगा सकती हैं कि सामने वाला अपने ऊपर कितना ध्यान देता है. 

 

बात सुनने वाले लड़के

3/6
बात सुनने वाले लड़के

लड़कियां स्वभाव में काफी संवेदनशील और भावुक होती हैं. लड़कियां चाहती हैं कि कोई लड़का उन्हें हमेशा सुने. भले ही आपको लड़की की बातें सुनना पसंद हो या ना हो, लेकिन फिर भी लड़की चाहेगी कि आप उसकी बात सुनें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उसके फेवरेट पर्सन बन सकते हैं.

 

हंसी-मजाक करने वाले भी आते हैं पसंद

4/6
हंसी-मजाक करने वाले भी आते हैं पसंद

बोरिंग पार्टनर किसी को नहीं पसंद आता. हंसी-मजाक के बिना कोई भी इंसान बोरिंग लग सकता है. लड़का हो या लड़की, उसे मजाकिया होना काफी जरूरी है. अगर कोई लड़का ऐसा हो जो हमेशा हंसता रहता है और अपने आसपास के लोगों को हंसाता रहता है वो लड़कियों को काफी अट्रैक्ट करते हैं. 

 

अच्छे करियर वाले लड़के

5/6
अच्छे करियर वाले लड़के

हर लड़की को ऐसे लड़के ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं जो अपने करियर में कामयाब होते हैं. हालांकि लड़की को आपकी सैलरी और स्टेटस से बिल्कुल मतलब नहीं होता, बस आपके करियर से आपकी सीरियसनेस और मेच्योरिटी का पता लग जाता है. ऐसे रिश्ते जो करियर में सफल होते हैं वो ज्यादा टिकते हैं.

जो सम्मान करता हो

6/6
जो सम्मान करता हो

लड़के एक लड़की को तभी इम्प्रेस कर सकते हैं जब वो सामने वाले का सम्मान करें. वो लड़कियों के लिए कुछ अच्छी चीजें करें. उसके लिए कार का दरवाजा खोलें, जब लड़की को ठंड लगे तो अपनी जैकेट उसे दे दें. यह थोड़ा फिल्मी जरूर है लेकिन लड़कियों को यह सब बातें बहुत पसंद आती हैं.

 

ट्रेन्डिंग फोटोज़