Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक 2023 में Worst Outfits की वजह से सुर्खियों में रहे ये सेलेब्स

Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है. रैंप वॉक पर कुछ एक्ट्रेसेस वर्स्ट ड्रेस में नजर आईं.   

Written by - Shilpa | Last Updated : Mar 11, 2023, 05:30 PM IST
  • लैक्मे फैशन वीक 2023 की शुरुआत
  • एक्ट्रेसेस वर्स्ट ड्रेस में आई नजर
 Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक 2023 में Worst Outfits की वजह से सुर्खियों में रहे ये सेलेब्स

नई दिल्ली: Lakme Fashion Week 2023: लैक्मे फैशन वीक 2023 की शुरुआत हो चुकी है. फैशन वीक के दौरान सेलिब्रिटीज का मेला देखने को मिला है. लैक्मे फैशन वीक के दौरान बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आए. रैंप वॉक पर सेलेब्स के आउटफिट्स से लेकर मेकअप और उनका हेयरस्टाइल पर सबकी नजरें होती है. 

लैक्मे फैशन वीक 2023 में कुछ अच्छे फैशन सेंस के साथ बुरे सेंस को भी देखा गया है. आइए हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएं, जिन्होंने लक्मे फैशन वीक 2023  में खराब आउटफिट्स में रैंप वॉक किया. 

संजना सांघी

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)

लैक्मे फैशन वीक 2023 के रैंप वॉक में संजना सांघी के लुक ने काफी लोगों को हैरान कर दिया है. उनके लुक को देख लोगों में काफी कन्फ्यूजन बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर भी संजना के इस लुक को पसंद नहीं किया जा रहा है. 

सान्या मल्होत्रा 

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ऑरेंज कलर की थाई हाई स्लिट वन पीस ड्रेस में रैंप वॉक करते हुए नजर आईं. खुले बालों में एक्ट्रेस ने रैंप पर डांस भी किया. लेकिन लैक्म फैशन वीक में उनका जादू कुछ खास नहीं चल पाया. 

शिल्पा शेट्टी 

लैक्मे फैशन वीक में शिल्पा शेट्टी ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनकर वॉक किया. शिल्पा का बिकिनी जंपसूट फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है. लेकिन रैंप पर एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार से सभी लोगों का ध्यान खींचा है.

इसे भी पढ़ें:  रणबीर कपूर की शर्टलेस अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, फ्लॉन्ट किया सिक्स पैक एब्स 

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़