Republic Day Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर इन संदेशों के साथ अपनों को दें शुभकामनाएं

Republic Day 2023 Wishes: भारत 26 जनवरी, 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इसी दिन साल 1950 में  'भारत का संविधान' लागू किया गया था. इसी उपलक्ष्य में इस दिन को 'गणतंत्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है.  इस शुभ अवसर पर आप इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दे सकते हैं.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jan 24, 2023, 10:16 PM IST
  • गणतंत्र दिवस पर भेजें ये शुभकामना संदेश
  • अपने प्रियजनों को इन संदेशों के साथ दें बधाई
Republic Day Wishes: गणतंत्र दिवस के मौके पर इन संदेशों के साथ अपनों को दें शुभकामनाएं

नई दिल्ली: Republic Day 2023 Wishes: भारत 26 जनवरी, 2023 को 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इसी दिन साल 1950 में  'भारत का संविधान' लागू किया गया था. इसी उपलक्ष्य में इस दिन को 'गणतंत्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर आप इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को गणतंत्र दिवस के मौके पर बधाई दे सकते हैं.  

1.वतन हमारा ऐसा की कोई न छोड़ पाए,
   रिश्ता हमारा ऐसा की कोई न तोड़ पाए.
   दिल एक है एक जान है हमारी,
   ये हिंदुस्तान शान है हमारी.
   गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

2.आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
   जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है.
   खुशनसीब होता है वो खून,
   जो देश के काम आता है.
   गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

3.फिर से खुद को जगाते हैं
   अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
   याद करें उन शूरवीरों की कुरबानी
   जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं.
   गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

4.चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
    शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
   जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पर,
   चलो आज देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें.
   गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

5.संस्कार, संस्कृति और शान मिले,
   ऐसे हिन्दू, मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले,
   रहे हम सब ऐसे मिल-जुल कर,
   मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में भगवान मिले.
   गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

6.देशभक्तों से ही देश की शान है
   देशभक्तों से ही देश का मान है,
   हम उस देश के फूल हैं यारों
  जिस देश का नाम हिंदुस्तान है.
  गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

7.ऐ बन्दे!
  ना हिन्दू बन, ना मुस्लिम
  ना भ्रष्टाचार का गुलाम 
  बस एक इंसान बन
  कुछ ऐसे कर्म कर
  कि खुद से नजर मिलाने में कभी कोई शर्म महसूस ना हो.
  गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

8.दे सलामी तू इस तिरंगे को
   जिससे तेरी आन बान और शान है,
  सर हमेशा ऊंचा रखना तू इसका 
  जब तक तुझ में जान है.
  गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

9.भारत माता तेरी गाथा,
   सबसे ऊंची तेरी शान,
   तेरे आगे शीश झुकाए,
   दे तुझको हम सब सम्मान.
   गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

10.बहुत लंबी चली संघर्षों की डगर
    आखिर पा ही लिया आजादी का नगर
    आज अपना है गणतंत्र, अपना है संविधान
    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.

यह भी पढ़िए: Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने डेढ़ गुना महंगा किया ये रिचार्ज प्लान

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़