Bihar Byelection 2024: तरारी से किरण सिंह और बेलागंज से मो. अमजद होंगे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी, PK ने किया ऐलान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2484648

Bihar Byelection 2024: तरारी से किरण सिंह और बेलागंज से मो. अमजद होंगे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी, PK ने किया ऐलान

Bihar Byelection 2024: बिहार विधानसभा उपचुनाव 2024 के लिए तरारी से किरण सिंह और बेलागंज से मो. अमजद जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी होंगे. प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में घोषणा की गई.

बिहार विधानसभा उप-चुनाव 2024

Bihar Assembly ByElection 2024: जन सुराज पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से किरण देवी और बेलागंज सीट से मोहम्मद अमजद को टिकट दिया है. प्रशांत किशोर की पार्टी ने इन दोनों सीटों से अपने पहले से घोषित कैंडिडेट बदले हैं. इसका ऐलान जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती की उपस्थिति में किया गया है.

तरारी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी की उम्मीदवार किरण सिंह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. वह महिला सशक्तिकरण को लेकर तरारी में सक्रिय रहती हैं. साथ ही शिक्षा को लेकर काफी काम किया है. 

जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधानसभा सीट से मो. अमजद उम्मीदवार बनाया है. मो. अमजद पूर्व मुखिया रहे हैं. वह एक राजनीतिक कार्यकर्ता और बेलागंज से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी 2005 और 2010 में रह चुके हैं.

खबर अपडेट हो रही है...

Trending news