MP Daily Current Affairs November 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1448995

MP Daily Current Affairs November 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

Madhya Pradesh Today Current Affairs Daily Quiz: देश दुनिया से कनेक्ट होने और कॉम्पिटेटिव एक्जाम में अच्छा स्कोर करने के लिए पढ़िए 20 नवंबर 2022 के इंपोर्टेंट करंट अफेयर्स के प्रश्न.

MP Daily Current Affairs 20 November 2022

MP Daily Current Affairs 20 November 2022:आप तो जानते हैं कि कॉम्पिटेटिव एक्जाम को क्रेक करना कितना कठिन होता है. सरकारी नौकरी पाना अब पहले के समय से और भी ज्यादा कठिन हो गया है. जो अभ्यर्थी दिन रात मेहनत करते हैं वो ही एग्जाम पास कर सकते हैं. बता दें कि पहले के मुकाबले अब करंट अफेयर्स बहुत डीप में पूछे जाते हैं. डेली करंट अफेयर्स आप के सरकारी नौकरी के सपने के बीच में ना आए. इसलिए हम आपको डेली मध्य प्रदेश से रिलेटेड करंट अफेयर्स बताते हैं.

1.हाल ही में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के वीसी के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर: प्रमोद कुमार मिश्रा

2.हाल ही में किसने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (DRDE), ग्वालियर में मैक्सिमम माइक्रोबियल कंटेनमेंट लेबोरेटरी (BSL-4) की आधारशिला रखी है?
उत्तर: द्रौपदी मुर्मू

MP Daily Current Affairs November 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

3.मध्यप्रदेश का पहला और देश का तीसरा डीएनए टेस्ट लैब किस जिले में स्थित है?
उत्तर: सागर जिला

4.पुरापाषाणकालीन भीमबेटका गुफाएं रायसेन जिले के ओबैदुल्लागंज में स्थित हैं, इसकी खोज 1957-58 में किसके द्वारा की गई थी?
उत्तर:विष्णु श्रीधर वाकणकर

MP Daily Current Affairs November 2022: ये हैं आज के करेंट अफेयर्स के इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन

5.उज्जैन जिले में एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र किस वर्ष स्थापित किया गया था?
उत्तर:1983

6.कालीसिंध नदी किस जिले की बागली तहसील के अमोदिया गांव से निकलती है?
उत्तर:देवास

7.कौन सा जिला मध्‍यप्रदेश का सर्वाधिक महुआ उत्‍पादक  (largest Mahua producing district of Madhya Pradesh) जिला है?
उत्तर: सिवनी जिला

8.237 पदक (85 स्वर्ण) के साथ पूर्वोत्तर ओलंपिक खेलों में किस राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर: मणिपुर

9.हाल ही में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को किस देश में गार्ड ऑफ ऑनर मिला है?
उत्तर: पेरिस

10.जोरमथांगा मिजोरम के मुख्यमंत्री हैं, वह किस राजनीतिक दल से हैं? 
उत्तर: मिजो नेशनल फ्रंट

Trending news