Advertisement

Sri lanka economic crisis 2022

alt
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में गहराते आर्थिक संकट के बीच हर तरफ जनता विद्रोह पर उतर आई है. आज बुधवार को कोलंबो में कई जगह हिंसक घटनाएं सामने आई हैं. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री परिसर को तोड़कर राज्य टीवी मुख्यालय पर भी कब्जा कर लिया.सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय के परिसर को तोड़ते हुए परिसर में घुस गए. इस दौरान पीएम हाउस के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिसबल के साथ प्रदर्शनकारियों की हाथापाई भी हुई. जनता के हुजूम के आगे सुरक्षाबलों को पीछे हटना पड़ा. इस घटनाक्रम की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों को पीएम हाउस की बालकनी पर पटाखे जलाते और श्रीलंका का झंडा लहराते हुए देखा जा सकता है.
Jul 13,2022, 17:39 PM IST

Trending news