‘क्वांटम मेकैनिक्स’ में योगदान के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा भौतिकी का नोबेल अवार्ड
Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1380017

‘क्वांटम मेकैनिक्स’ में योगदान के लिए तीन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा भौतिकी का नोबेल अवार्ड

Nobel Prize in Physics 2022: स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने घोषणा की है कि एलै एस्पै, जॉन एफ क्लाउसर और एंतन साइलिंगर को संयुक्त रूप से भौतिकी का 2022 का नोबेल अवार्ड दिया जाएगा.

लै एस्पै, जॉन एफ क्लाउसर और एंतन साइलिंगर (बाएं से दाएं )

स्टॉकहोमः भौतिकी का 2022 का नोबेल अवार्ड (Physics Nobel Award 2022) क्वांटम सूचना विज्ञान (quantum information science) पर काम करने के लिए एलै एस्पै (Alain Aspect), जॉन एफ क्लाउसर (John Clauser) और एंतन साइलिंगर (Anton Zeilinger) को देने की घोषणा की गई है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Science) के महासचिव हैंस एल्लेग्रेन ने स्टॉकहोम के कैरोलिस्का इंस्टीट्यूट में मंगलवार को विजेताओं  की घोषणा की है. इससे एक दिन पहले सोमवार को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश वैज्ञानिक स्वैंते पैबो को देने की घोषणा की गई थी. उन्हें मानव के क्रमिक विकास पर शोध के लिए यह अवार्ड दिया गया था. 
 

इस क्षेत्र में मिलेगा फायदा 
भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के बाद नोबेल समिति के सदस्य ईवा ओल्सन ने कहा, “इसका सुरक्षित सूचना हस्तांतरण, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेंसिंग टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में व्यापक और संभावित प्रभाव हैं.“ उन्होंने कहा कि इसकी भविष्यवाणियों ने दूसरी दुनिया के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. पिछले साल यह पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों- स्यूकुरो मानेबे, क्लॉस हासेलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को प्रदान किया गया था. इस विकास का एक प्रमुख कारक यह है कि कैसे क्वांटम यांत्रिकी दो या दो से अधिक कणों को एक उलझी हुई अवस्था में मौजूद रहने की अनुमति देता है.

10 दिसंबर को दिया जाएगा पुरस्कार 
नोबेल पुरस्कार के रूप में तीनों विजेताओं को 10 मिलियन स्वीडिश का नकद पुरस्कार 10 दिसंबर को दिया जाएगा. तीनों विजेताओं में यह रकम बराबर-बराबर बांटी जाएगी. यह पैसा पुरस्कार के निर्माता, स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत की गई संपत्ति से आता है, जिनकी मृत्यु 1895 में हुई थी. 

शुक्रवार को होगी शांति के नोबेल अर्वाड की घोषणा 
रसायन विज्ञान के नोबेल अवार्ड की घोषणा बुधवार को की जाएगी, जबकि साहित्य का नोबेल पुरस्कार गुरुवार को दिया जाएगा. नोबेल शांति पुरस्कार-2022 की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा 10 अक्टूबर को की जाएगी.

ऐसी खबरों के लिए विजिट करें zeesalaam.in 

Trending news