Bharat Jodo Yatra की सुमित्रा महाजन ने की थी तारीफ, अब दिग्विजय सिंह ने की ताई से बात
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1442568

Bharat Jodo Yatra की सुमित्रा महाजन ने की थी तारीफ, अब दिग्विजय सिंह ने की ताई से बात

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली है, इंदौर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. जबकि उन्होंने प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के संकेत दिए हैं.

Bharat Jodo Yatra की सुमित्रा महाजन ने की थी तारीफ, अब दिग्विजय सिंह ने की ताई से बात

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली है, लेकिन राहुल की यात्रा से पहले ही एमपी में राजनीतिक पारा गर्माने लगा है. दरअसल, कुछ दिन पहले जब पूर्व लोकसभा स्पीकर और बीजेपी की दिग्गज नेता सुमित्रा महाजन से राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सवाल किया था, तो उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ की थी, वहीं अब भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने सुमित्रा महाजन से बात की है. 

दिग्विजय सिंह ने की ताई से बात 
इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पत्रकारों से चर्चा में दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ''कल रात को उन्होंने सुमित्रा महाजन (ताई) से फोन पर बात की थी, जिसमें उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ा अच्छा बयान दिया है, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की है. इसलिए हम ताई के आभारी है.'' 

ताई ने की थी तारीफ 
दरअसल, सुमित्रा महाजन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की थी, उनसे जब राहुल की यात्रा को लेकर सवाल किया था, तो सुमित्रा महाजन ने कहा था कि ''अगर भारत को समझना है तो भारत को जानना होगा. राहुल गांधी का भारत को जानने के लिए अच्छा कर रहे हैं, वह भारत को अब समझ रहे हैं. सुमित्रा महाजन ने कहा था कि देश के लिए कोई भी काम करें वह अच्छा होता है.'' जिसके बाद सुमित्रा महाजन का बयान प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था. 

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका गांधी: दिग्विजय सिंह 
इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने एक और बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि ''कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी जल्द ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ सकती है. उनकी प्रियंका गांधी से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने यात्रा में जुड़ने की बात कही है. बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली है, माना जा रहा है कि एमपी की यात्रा के दौरान राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी कदमताल करते हुए नजर आ सकती हैं. 

केजरीवाल और ओवेसी पर साधा निशाना 
इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और असद्दुदीन ओवेसी की एआईएमआईए पार्टी की एंट्री पर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि ''केजरीवाल और ओवेसी की पार्टी भाजपा के एंजेंट के तौर पर काम करती है, वह लगातार इस बात को उठाते रहे हैं, इसलिए केजरीवाल और ओवेसी उन्हें लगातार टारगेट करते हैं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह लोग केवल वोट काटने का काम करते हैं.'' 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्य प्रदेश आने वाली है. दिग्विजय सिंह यात्रा के प्रभारी है, ऐसे में वह लगातार यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं. फिलहाल राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद यात्रा का अगला पड़ाव मध्य प्रदेश है. ऐसे में दिग्विजय सिंह एमपी में यात्रा की तैयारियों में जुट गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bharat Jodo Yatra को लेकर बड़ी खबर, राहुल गांधी क्यों ले रहे हैं 4 दिन का ब्रेक 

Trending news