Advertisement

Kirti Chakra

alt
Jul 12,2024, 14:57 PM IST
alt
Kirti Chakras: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को सेना और अर्धसैनिक बलों के 10 जवानों को उनके अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया. इनमें से 7 को मरणोपरांत इस सम्मान से सम्मानित किया गया. कीर्ति चक्र, भारत का दूसरा शीर्ष सैन्य वीरता पुरस्कार है. राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान 26 सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को शौर्य चक्र भी प्रदान किए. उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी को ये वीरता पुरस्कार दिया है. आप भी देखें कीर्ति चक्र पाने वाली सभी भारतीय वीरांगनाओं को, जिनके पतियों ने देश के लिए अपना जीवन अमर कर दिया. 
Jul 6,2024, 13:03 PM IST

Trending news