रेनवाल में कांग्रेस नेता भूले नेहरू जयंती, बाल वाटिका स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1442225

रेनवाल में कांग्रेस नेता भूले नेहरू जयंती, बाल वाटिका स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं

जिले के किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका में कांग्रेस की बोर्ड है, लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण तक करना उचित नहीं समझा. 

रेनवाल में कांग्रेस नेता भूले नेहरू जयंती,  बाल वाटिका स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं

फुलेरा/ जयपुर:  भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.लेकिन किशनगढ़ रेनवाल में नेहरू जयंती पर नेहरू वादियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना तक मुनासिब नहीं समझा.शहर के सीनियर स्कूल के सामने स्थित नेहरू बाल वाटिका में लगी पंडित जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति दिन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बाट जोहती रही, लेकिन देर शाम तक कोई भी कार्यकर्ता नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए यहां पर नहीं आया.

गौरतलब है कि वर्ष 1964 में फलोर परिवार द्वारा नेहरू बाल वाटिका में नेहरू जी की प्रतिमा लगाई गई थी.लेकिन समाजकंटको द्वारा उस प्रतिमा को खंडित कर देने से कई वर्षों तक यह प्रतिमा खंडित ही पड़ी रही.लेकिन पिछले 2 वर्षों में किशनगढ़ रेनवाल नगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड काबिज होने के बाद प्रतिमा को बदलने को लेकर कोशिश शुरू की गई, जिसके बाद पूर्व प्रधान मंशाराम बांगड़वा के सहयोग से खंडित प्रतिमा को बदलकर यहां पर नई प्रतिमा लगाई गई, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सोमवार को जहां पूरे देश में पंडित नेहरू जी की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया.

वहीं नेहरू वादियों ने सोमवार को बाल वाटिका में लगी प्रतिमा पर पुष्पांजलि तक अर्पित नहीं किया.उधर, शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को नेहरू जयंती पर बाल मेलों का आयोजन किया गया.इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाई गई.जिन पर बच्चों ने खरीदारी कर आनंद उठाया.

Trending news