13 अगस्त को मारवाड़ जंक्शन में विशाल तिरंगा वाहन रैली, भाजपा मंडल ने की बैठक
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1295953

13 अगस्त को मारवाड़ जंक्शन में विशाल तिरंगा वाहन रैली, भाजपा मंडल ने की बैठक

आजादी के अमृत महोत्सव और 75 वें वर्षगांठ को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी मारवाड़ जंक्शन के तत्वाधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली आगामी 13 अगस्त को आयोजित होगी. 

भाजपा मंडल ने की बैठक

Marwar Junciton​: आजादी के अमृत महोत्सव और 75 वें वर्षगांठ को लेकर घर-घर तिरंगा अभियान के लिए भारतीय जनता पार्टी मारवाड़ जंक्शन के तत्वाधान में विशाल तिरंगा वाहन रैली आगामी 13 अगस्त को आयोजित होगी. मारवाड़ जंक्शन पूर्व विधायक केसाराम चौधरी, मारवाड़ जंक्शन प्रधान मंगला राम देवासी के अध्यक्षता में तिरंगा वाहन रैली को लेकर आवश्यक बैठक डाक बंगला परिसर पर आयोजित की गई.

यह भी पढ़ें- मारवाड़ जंक्शन: घरों के ऊपर से गुजर रही है हेवी विधुत लाइन, हो सकता है बड़ा हादसा

बैठक में घर-घर तिरंगा अभियान के तहत वाहन रैली के सफल आयोजन को लेकर मंथन किया गया. कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर रैली में हिस्सा लेने और आमजन को जागरूक कर विशाल तिरंगा वाहन रैली में सम्मिलित करने की अपील की गई. आजादी के अमृत महोत्सव घर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए. 

साथ ही पूर्व विधायक और मंडल अध्यक्ष द्वारा दिए गए. गौरतलब रहे कि मारवाड़ जंक्शन के सूर्य नगर से समूचे विधानसभा में क्षेत्र से होकर यह भाजपा की तिरंगा वाहन रैली का आयोजन होगा. इसकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश पूर्व विधायक और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दिए गए.

Reporter: Subhash Rohiswal

Trending news