क्या नॉन वेज होते हैं चीनी मिट्टी के बर्तन? जानवरों की चमड़ी और हड्डियां के होने का शक!
अपने घर को यूनिक और क्लासी दिखाने के लिए हम कई सजावट के सामान घर पर लगाते हैं. इन सजावट के सामानों में तरह-तरह के चीनी मिट्टी के बर्तन भी होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि सारे चीनी मिट्टी के बर्तन शाकाहारी नहीं होते हैं.
लगभग हर किसी के घर पर चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल होता है. लोग नए-नए बर्तन और शोपीस से अपने घर को डेकोरेट करते हैं. वहीं, डाइनिंग टेबल पर मेहमानों के लिए कांच और चीनी मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं.
कौन से चीनी मिट्टी के बर्तन होते हैं मांसाहारी
2/7
लेकिन कम लोगों को ही पता होता है कि सारे चीनी मिट्टी के बर्तन शाकाहारी नहीं होते हैं. कई तरह के चीनी मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण वह शाकाहारी नहीं कहलाते हैं. अगर आप भी अपने घर पर चीनी मिट्टी के बर्तन खरीदते हैं, जो ये जरूर जान लें कि कौन से बर्तन मांसाहारी होते हैं.
बोन चाइना
3/7
बोन चाइना एक खास तरह की पॉटरी होती है, जिसे हड्डियों की राख से बनाए जाते हैं. जानकारी के मुताबिक बर्तनों को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए इसमें करीब 50 हड्डियों के राख को मिलाए जाते हैं. इनमें ज्यादातर गाय और सूअर की हड्डियां रहती हैं.
समुद्री स्पंज
4/7
समुद्री स्पंज भी शाकाहारी पॉटरी नहीं होते हैं. इन पॉटरी को समुद्री जीवों से बनाया जाता है, जो कि समुद्री इकोसिस्टम तंत्र के लिए जरूरी होते हैं.
जानवरों के फर
5/7
जानवरों के फर से भी कई तरह से सजावट के सामान बनाए जाते हैं. खासकर कुछ पेंटब्रश बनाने के लिए सायबेरियन कोलिंस्की वीजल की पूंछ के बालों का इस्तेमाल किया जाता है.
चमड़े से बने औजार
6/7
चीनी मिट्टी के ट्रेडिशनल बर्तनों के लिए चमड़े का भी इस्तेमाल किया जाता है, इनमें चमड़े से बने औजार भी शामिल हैं. 'चामोइस लेदर' का इस्तेमाल मिट्टी के बर्तनों को चमकदार और किनारों को चिकना बनाने के लिए किया जाता है.
वीगन पॉटरी
7/7
मांसाहारी पॉटरी की जगह वीगन पॉटरी का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. वीगन पॉटरी पर्यावरण के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही इसे बनाने के लिए न जाने कितनी जानवरों को मौत के घाट उतारा जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.