अगर आप भी इस वक्त करते हैं आम का सेवन तो फायदा कम, नुकसान ज्यादा होगा

 आम खाना किसे पसंद नहीं है. कोई सिर्फ आम खाता है तो कोई मैंगो शेक बनाकर सेवन करता है. कोई आइसक्रीम के साथ आम खाते हैं. कई लोग रात के खाने के बाद आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम को सही समय पर न खाया जाए तो यह नुकसान भी कर सकता है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jun 22, 2022, 06:03 AM IST
  • रात में आम क्यों नहीं खाना चाहिए? जानें
    ज्यादा आम खाने से हो सकती है दिक्कतें
अगर आप भी इस वक्त करते हैं आम का सेवन तो फायदा कम, नुकसान ज्यादा होगा

नई दिल्लीः आम खाना किसे पसंद नहीं है. कोई सिर्फ आम खाता है तो कोई मैंगो शेक बनाकर सेवन करता है. कोई आइसक्रीम के साथ आम खाते हैं. कई लोग रात के खाने के बाद आम खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह नुकसान भी कर सकता है.

आम के कई फायदे भी हैं, लेकिन अगर इसे ठीक से न खाया जाये और ज्यादा खाया जाये तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. अगर आप आम को सही वक्त या बताई हुई चीजों के साथ खाएंगे तो यह फायदेमंद होगा.

रात में आम क्यों नहीं खाना चाहिए?

कैलोरी इंटेकः आम में 150 कैलोरी होती हैं, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है, इसलिए आम का सेवन रात की बजाय सुबह करना चाहिए.

शुगर लेवलः आम प्राकृतिक रूप से काफी मीठा होता है, जो आपका शुगर लेवल बढ़ा सकता है, डायबिटीज के मरीज इसका सेवन रात में न करें.

वजन बढ़ा सकता है
कैलोरी ज्यादा होने से यह रात के खाने को और भी ज्यादा हैवी बना देता है, जिससे वजन बढ़ने का रिस्क बढ़ जाता है.

तापमान बढ़ता है
वास्तव में आम गरम होता है इसका ज्यादा सेवन करने से यह आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है. इसका ज्यादा सेवन करने से पिंपल्स और कील मुंहासे हो सकते हैं.

अपच की समस्या
आम एक हैवी फल है जिसका ज्यादा सेवन करने या रात में सेवन करने से अपच की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Monsoon in Delhi NCR: IMD ने बताया, दिल्ली में कब से शुरू होगी मानसूनी बारिश

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2022: योग दिवस पर अपनों को इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं, अच्छी सेहत के साथ करें नई शुरुआत

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़