President Visit Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरा आज आ रहीं हैं. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचेंगी. वहीं, राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर रांची में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है.
Trending Photos
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के लिए आज रांची आ रहीं हैं. इसके मद्देनजर प्रशासन शुक्रवार और शनिवार को शहर में नया ट्रैफिक प्लान लागू करेगा. मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि प्रथम सत्र के परीक्षार्थी शनिवार को सुबह 9:30 बजे तक और द्वितीय सत्र के परीक्षार्थी दोपहर 12 बजे तक अपने केंद्रों पर पहुंच जाएं. आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय झारखंड दौरा का पूरा कार्यक्रम क्या है.
राष्ट्रपति पूरा कार्यक्रम, जानिए
- BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति.
- एयरपोर्ट से लेकर राजभवन और राजभवन से लेकर BIT मेसरा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
- शाम 4:30 बजे भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगा राष्ट्रपति का विशेष विमान.
- 4:40 पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के लिए प्रस्थान.
- शाम 5:00 बजे राष्ट्रपति का राजभवन में आगमन एवं रात्रि विश्राम.
- 15 फरवरी करीब 9:35 पर राजभवन से कार्यक्रम स्थल BIT मेसरा के लिए प्रस्थान.
- 10:00 बजे BIT मेसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत BIT मेसरा कार्यक्रम स्थल में कार्यक्रम में शामिल.
- 11:10 पर कार्यक्रम स्थल से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
- 11:30 बिरसा मुंडा हवाई अड्डा आगमन.
- 11:40 पर हवाई अड्डा से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.
रिपोर्ट: कामरान जलीली
यह भी पढ़ें:Jharkhand News: शब-ए-बारात की वजह से झारखंड में 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!