अब न‍िर्दल‍ियों के भरोसे धार ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष का पद, बीजेपी-कांग्रेस अधर में अटके
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1258538

अब न‍िर्दल‍ियों के भरोसे धार ज‍िला पंचायत अध्‍यक्ष का पद, बीजेपी-कांग्रेस अधर में अटके

मध्‍य प्रदेश में ज‍िला पंचायत सदस्‍यों के चुनाव के बाद र‍िजल्‍ट आने शुरू हो गए हैं. मध्‍य प्रदेश की 28 सदस्‍यों वाली धार ज‍िला पंचायत में  बीजेपी और कांग्रेस बीच में फंस गई हैं. यहां पर दो 2 न‍िर्दलीयों को जीत म‍िली है. अब निर्दलीय जहां भी वोट करेंगे, उसी दल का अध्‍यक्ष धार ज‍िला पंचायत में बनेगा.  

Demo photo

कमल सोलंकी/धार: एमपी में धार जिला पंचायत के चुनाव में 28 वार्डों में से 13 पर भाजपा और 13 पर कांग्रेस के उम्मीदवार विजय हुए. साथ दो 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने मैदान मारा. अब दोनों पार्टियों के 13 -13 सदस्य हैं. ऐसे में दोनों ही पार्टियों का कोरम पूरा नहीं हो रहा. परिषद बनाने के लिए 15 सदस्यों का होना आवश्यक है. अब देखना होगा निर्दलीय किस और बैठेंगे. जिधर निर्दलीय विजेता जाएंगे, उसकी ही परिषद बनेगी.

विजयी जिला पंचायत सदस्य की सूची-

वार्ड 1 अशोक डावर, एसटी वर्ग, कांग्रेस
वार्ड 2 शिखा सोनगरा, एससी महिला, कांग्रेस
वार्ड 3 टीना पिपलिपाड़ा, अनारक्षित महिला, भाजपा
वार्ड 4 विक्रम पटेल, अनारक्षित पुरुष, भाजपा
वार्ड 5 जगदीश भाभर, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 6 गायत्री पिता राजेंद्र पुरोहित, अनारक्षित महिला, कांग्रेस
वार्ड 7 मधु सुनील गामड़, एसटी महिला, भाजपा
वार्ड 8 राजू भाई पप्पू गामड़, एसटी महिला, भाजपा
वार्ड 9 शंकर बहादुर सिंह चौहान, एससी, कांग्रेस
वार्ड 10 संगीता हेम सिंह पटेल, अनारक्षित महिला, भाजपा
वार्ड 11 अजीत पाल चौहान, एसटी वर्ग, कांग्रेस
वार्ड 12 केकड़ी भाई शैतान सिंह, एसटी वर्ग महिला, कांग्रेस
वार्ड 13 श्रीमती सीमा करण रावत, एसटी महिला, कांग्रेस
वार्ड 14 मनोज सिंह गौतम, अनारक्षित पुरुष, कांग्रेस
वार्ड 15 सागो बाई मोहन मुजाल्दा, एसटी वर्ग महिला, कांग्रेस
वार्ड 16 मुकाम सिंह अलावा, एसटी वर्ग, कांग्रेस
वार्ड 17 कुसुम जितेंद्र बघेल, एसटी महिला, कांग्रेस
वार्ड 18 मेहदाबाई दरियाव सिंह जमरा, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 19 निर्मला, एसटी महिला, कांग्रेस
वार्ड 20 चंचल पाटीदार, अनारक्षित, भाजपा
वार्ड 21 कमला धारवे, एसटी महिला, कांग्रेस
वार्ड 22 सरदार सिंह मेडा, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 23 कपिल सोलंकी, निर्दलीय, अनारक्षित
वार्ड 24 गणेश जर्मन, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 25 गजेंद्र बघेल, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 26 शिवराम कन्नौज, एसटी वर्ग, भाजपा
वार्ड 27 शशि शैलेंद्र जयसवाल, अनारक्षित महिला, भाजपा
वार्ड 28 राजू बेन चौहान, निर्दलीय, महिला एसटी वर्ग

तीन चरणों में हुए थे मतदान
बता दें क‍ि पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में तीन चरणों में मतदान कराए गए थे. इसमें पहले चरण की वोटिंग 25 जून, दूसरे चरण की वोटिंग 1 जुलाई और अखिरी यानी तीसरे चरण की मतदान 8 जुलाई को कराए गए थे. वोटिंग के तुरंत बाद ही काउंटिंग हो गई थी, लेकिन इसके आधिकारिक परिणाम अब घोषित किए हैं. इन परिणामों के आने के बाद अध्यक्ष के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.

MP Panchayat Chunav Result: रतलाम की पिपलोदा जनपद के चुनावी नतीजे जारी, देखिए लिस्ट

Trending news