UPPSC Bharti Calendar 2023: यूपी में नए साल से भर्तियों की बहार, क्लर्क से लेकर जजों तक भर्ती का कैलेंडर UPPSC ने किया जारी
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1512323

UPPSC Bharti Calendar 2023: यूपी में नए साल से भर्तियों की बहार, क्लर्क से लेकर जजों तक भर्ती का कैलेंडर UPPSC ने किया जारी

UPPSC Bharti Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2023 के दौरान 8 परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रस्तावित कार्यक्रम घोषित किया गया है..

 

 

 

UPPSC Bharti Calendar 2023: यूपी में नए साल से भर्तियों की बहार, क्लर्क से लेकर जजों तक भर्ती का कैलेंडर UPPSC ने किया जारी

UPPSC Exam Calendar 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक, आयोग इस साल 08 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा.  UPPSC परीक्षा कैलेंडर 2023 के माध्यम से आयोग ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की है. इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं.

आपको बता दें कि इस साल सबसे पहले चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है. इसका Exam 8 जनवरी 2023 को आयोजित किया जाएगा. वहीं बात करें "सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023" की, तो इस परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा. इसी प्रकार बाकी अन्य परीक्षाएं और उनके आयोजन की तारीखें नीचे दी गई हैं. 

यहां देखें भर्ती परीक्षा तारीखें (UPPSC Exam Calendar 2023)

1- 8 जनवरी 2023: आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 
2- 9 और 10 जनवरी 2023: सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022
3- 12 फरवरी 2023: उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022 
4- 19 मार्च 2023: खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022
5- 14 मई 2023: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 
6- 23/24/25 मई 2023: न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 
7- 23 सितंबर 2023 से शुरू: सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 
8- 9 अक्टूबर 2023 से शुरू: सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 

नोट-अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इन तारीखें को आज ही किसी जगह नोट करके रख लें.

छह महीने तक कोई परीक्षा नहीं
आयोग के कैलेंडर में अप्रैल, जून, जुलाई, अगस्त, नवंबर और दिसंबर के महीने में कोई परीक्षा प्रस्तावित नहीं की गई है.  कैलेंडर में पूरे साल कुल 25 दिन आरक्षित किए गए हैं. इस दौरान अगर कोई नई भर्ती आती है तो आरक्षित दिनों में संबंधित भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. आसान शब्दों में कहें तो किसी  कारणवश कोई भी भर्ती एग्जाम अपने तय समय और तारीख पर आयोजित नहीं हो पाता है, तो उस एग्जाम के लिए रिजर्व की गई तारीख पर उसका आयोजन किया जाएगा.

WATCH: जानें शरीर के किस हिस्से पर तिल होने से मिलता है राजयोग, नहीं रहती कभी धन की कमी

आज की ताजा खबर: यूपी-उत्तराखंड की इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, पढ़ें 3 जनवरी के बड़े समाचार
 

 

Trending news