Aastha Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह के पति का नाम शुभम सिंह है. दोनों के बीच प्यार काफी दिनों चल रहा था. अब आस्था सिंह और शुभभ सिंह ने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी के बंधन में बंध गए.
Trending Photos
Bhojpuri Actress Aastha Singh: भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस आस्था सिंह ने अब शादी का रास्ता चुन लिया है. आस्था सिंह ने 18 फरवरी, 2025 दिन मंगलवार को शादी कर ली. एक्ट्रेस 18 फरवरी से अपने नए जीवन की शुरुआत कर रहीं हैं. भोजपुरी एक्ट्रेस को चाहने वाले जानना चाह रहे हैं कि आखिर आस्था सिंह का हमसफर कौन बना है? हर कोई आस्था सिंह के दुल्हे राजा को एक नजर देखना चाहता है. साथ ही नाम जानना चाहता है. चलिए इस ऑर्टिकल में सबकुछ जानते हैं.
आस्था सिंह को भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की एक्सप्रेशन क्वीन कहा जाता है. उनकी शादी समारोह में भोजपुरी के कई स्टार्स पहुंचे हुए थे. आस्था सिंह ने बहुत कम समय में भोजपुरी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनी ली हैं. आस्था सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह सोशल मीडिया पर रील बनाकर भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम पाया है.
भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह के पति का नाम शुभम सिंह है. दोनों के बीच प्यार काफी दिनों चल रहा था. अब आस्था सिंह और शुभभ सिंह ने अपने रिश्ते को नाम दिया और शादी के बंधन में बंध गए. आस्था सिंह और शुभभ के बीच बॉन्डिंग बहुत शानदार है. आस्था सिंह की शादी में भोजपुरी के कई कलाकार पहुंचे थे. जिसमें समर सिंह, अरविंद अकेला कल्लू, पल्लवी सिंह, आर्यन बाबू, क्वीन शालिनी समेत कई स्टार जुटे.
यह भी पढ़ें:'ये कभी-कभी मेरे साथ गुंडई कर देतीं हैं', पवन सिंह ने यामिनी को स्टेज पर ही घेर लिया
आस्था सिंह और शुभभ सिंह दोनों एक भोजपुरी गाना वीडियो में भी साथ नजर आ चुके हैं. भोजपुरी गाना राजा जी हम में आस्था सिंह और शुभभ सिंह ने गजब का काम किया है.
यह भी पढ़ें:'लव यू चंदा...', पत्नी पर खेसारी लाल यादव ने इस अंदाज में लुटाया प्यार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!