Kanker Nagar Palika Result: भाजपा ने 73 साल तक कांग्रेस के किले रहे कांकेर नगर पालिका को जीतकर कब्जा कर लिया है. अब तक यहां 73 सालों में भाजपा नगर पालिका चुनाव नहीं जीत पाई थी. भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते हैं, वहीं भाजपा को 11 वार्ड में जीत मिली. कांग्रेस 9 वार्ड पर जीती.
Trending Photos
Chhattisgarh Nagar Palika Chunav: भाजपा ने 73 साल तक कांग्रेस के किले रहे कांग्रेस नगर पालिका को जीतकर कब्जा कर लिया है. अब तक यहां 73 सालों में भाजपा नगर पालिका चुनाव नहीं जीत पाई थी. भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक 3813 वोट से जीते हैं, वहीं भाजपा को 11 वार्ड में जीत मिली. कांग्रेस 9 वार्ड पर जीती. इस जीत पर भाजपा प्रत्याशी अरुण कौशिक ने सभी कार्यकर्ताओं मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि अब कांकेर का विकास बड़ी तेजी से होगा.
छत्तीसगढ़ की कांकेर नगर पालिका सीट पर भाजपा आज तक नहीं जीती थी. इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था. इस बार यहां मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच था. इस बार भी सीट पर कांटे की टक्कर रही, लेकिन नतीजों में भाजपा आगे निकल गई. कांकेर नगर पालिक में अंदर कुल 21 वार्ड आते है.
1952 में पहली बार चुनाव
इतिहास की बात करें तो देश की आजादी के पहले साल 1912 में कांकेर नगर पालिका अस्तित्व में आई थी. उस वक्त कांकेर रियासत के राजा को नगर की बागडोर सौपते हुए उन्हें अध्यक्ष मनोनीत किया गया. 1925 में उनकी मौत के बाद अध्यक्ष पद पर उनके उत्तराधिकारी राजा भानुप्रतापदेव को बनाया गया. भानुप्रतापदेव की उम्र कम होने के कारण 1946 तक कार्य प्रशासनिक स्तर पर चला. इस नगर पालिका में पहली बार 1952 तक अध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष चुनाव हुआ. पार्षदों ने पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा को अपना पहला अध्यक्ष चुना था.
नारायण पुर में 25 साल बाद भाजपा की वापसी
नारायणपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने 25 साल का सूखा मिटाते हुए अध्यक्ष पद पर भाजपा के इंद्र प्रसाद बघेल ने कांग्रेस की सुनीता मांझी को हराकर विजय हुए. वहीं नगर पालिका के 15 वार्डो में भाजपा के 13 पार्षद विजय हुए और कांग्रेस को 2 वार्डो में ही विजय हो पाए. नगर पालिका की सत्ता में 25 सालो का सूखा मिटने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश का माहौल है. जय श्री राम के नारे लगाते ओर फटाक फोड़ कर जश्न मना रहे हैं.